मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

फेस मास्क नहीं पहनने पर यात्रियों से वसूला गया 2 लाख 77 हजार रुपयों का जुर्माना

पुणे, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

पुणे रेल मंडल पर फेस मास्क नहीं पहनने पर फरवरी महिने में 2085 रेल यात्रियों को  जुर्माना  किया गया है। इन लोगों से जुर्माने के रूप में  2 लाख 77 हजार रुपए जुर्माना  राशि वसूल की गई है। इस वितीय वर्ष अप्रैल से फरवरी के ग्यारह महीने की अवधि में बिना मास्क वाले 7584 यात्रियों से जुर्माने के रूप में 13 लाख  68 हजार रुपए की राशि वसूल की गई है। मास्क नहीं पहनने वाले ऐसे लोगों से जुर्माना वसूलने पर रसीद के साथ मास्क भी दिए जा रहे हैं। रेलवे की इस पहल से यात्रियों में जागरुकता आएगी और वे महामारी की गंभीरता को भी समझेंगे।
कोरोना महामारी के चलते वर्तमान स्थिति से निपटने के उपायों के तहत पुणे रेल मंडल  यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे स्टेशन परिसर में तथा रेल यात्रा के दौरान फेस मास्क अवश्य पहनें। स्टेशन तथा ट्रेनों में इधर उधर नहीं थूंके और गंदगी नहीं करें। साफ सफ़ाई रखने में रेल प्रशासन को सहयोग करें। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि सभी रेल गाड़ियों, उपनगरीय ट्रेनों सहित रेलवे परिसर में कोविड-19 से संबंधित सभी मानदंडों, एसओपी का पालन करें।
आइए  हम सभी कोरोना वायरस के प्रसार एवम  संक्रमण से स्वयं के साथ साथ दूसरों को भी बचाएं। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ