पुणे, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे-मुंबई-पुणे के बीच चलनेवाली गाड़ी संख्या 12127/12128 इंटरसिटी एक्सप्रेस, 22105/22106 इंद्रायणी एक्सप्रेस, 11007/11008 डेक्कन एक्सप्रेस, तथा 12123/12124 डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस गाड़ियों में आरक्षित श्रेणी के साथ-साथ निर्धारित किए गए मासिक सीज़न टिकट एवं अनारक्षित श्रेणी के डिब्बों की सेवाएं तथा 11009/11010 सिंहगढ़ एक्सप्रेस में आरक्षित श्रेणी के साथ-साथ निर्धारित किए गए अनारक्षित श्रेणी के डिब्बों की सेवाएं 22 मार्च से पूर्ववत करने का निर्णय लिया गया है।
गाड़ियों की जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें।
वर्तमान व्यवस्था के तहत कोविड वैक्सीन की दोनों डोस ले चुके तथा जिनके पास यूनिवर्सल पास उपलब्ध है, इसके अलावा 18 साल से कम उम्र के इच्छुक यात्रियों को उम्र का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने पर तथा जिन्हें मेडिकल कारणों से वैक्सीनेशन नहीं हुआ है उन्हें डॉक्टर का प्रमाणपत्र यात्रा के दौरान अपने साथ रखना अनिवार्य है। ऐसे यात्रियों को ही टिकट जारी की जाएगी और उनको ही जनरल डिब्बों में यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।
कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंस, सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएँ। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ