मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

नीति आयोग आज वूमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स के 5वें संस्करण का आयोजन करेगा

TextDescription automatically generated
    नीति आयोग का महिला उद्यमिता मंच (डब्ल्यूईपी) 21 मार्च 2022 को वूमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स (डब्ल्यूटीआई) के पांचवें संस्करण का आयोजन कर रहा है।
इस वर्षभारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष का उत्सव मनाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप मेंडब्ल्यूटीआई पुरस्कार 75 महिलाओं को 'सशक्त और समर्थ भारतके लिए उनके योगदान का उत्सव मनाने के लिए प्रदान किए जाएंगे।
    एकजुटता और गठबंधन के प्रदर्शन मेंयह पुरस्कार महिलाओं के समान रूप से असाधारण समूह द्वारा दिए जाएंगे। इस समूह में पुद्दुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदीसंयुक्त राष्ट्र की पूर्व सहायक महासचिव लक्ष्मी पुरीडॉ. टेसी थॉमसरक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ में वैमानिकी प्रणाली की महानिदेशकभारतीय स्टेट बैंक की पूर्व अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्यनैसकॉम की अध्यक्ष देबजानी घोषविख्यात गायिका इला अरुण,; दूरदर्शन समाचार की पूर्व समाचार प्रस्तोता सलमा सुल्तानअपोलो हॉस्पिटल्स की संयुक्त प्रबंध निदेशक डॉ. संगीता रेड्डीऔर दा मिलानो लेदर्स की प्रबंध निदेशक शिवानी मलिक शामिल हैं।
    स्पोर्ट्स चैंपियन और ट्रैक एंड फील्ड एथलीट शाइनी विल्सनवर्ष 2000 के ओलंपिक खेलों में भारोत्तोलन स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कर्णम मल्लेश्वरीबॉक्सिंग में टोक्यो ओलंपिक खेलों की पदक विजेता लवलीना बोर्गोहेनएसएल-3 में दुनिया की नंबर 1 पैरा-बैडमिंटन एकल खिलाड़ी मानसी जोशीटोक्यो 2020 ओलंपियन जिमनास्ट और 2019 एशियाई चैम्पियनशिप पदक विजेता प्रणति नाइकऔर टोक्यो 2020 ओलंपियन और 2018 एआईबीए विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता सिमरनजीत कौर और महिला रक्षा अधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी।
नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी-सीईओ अमिताभ कांत और वरिष्ठ सलाहकार अन्ना रॉयशोम्बी शार्पभारत में यूएन रेजिडेंट कोऑर्डिनेटरऔर डब्ल्यूईपी एंथम को लिखनेसंगीतबद्ध और अपनी आवाज देने वाले कैलाश खेरभी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
वूमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स देश की महिलाओं का नेतृत्व करने और परिवर्तन करने वालों के सराहनीय और महत्वपूर्ण प्रयासों को उजागर करने के लिए नीति आयोग की वार्षिक पहल है।
 
    निम्नलिखित सात श्रेणियों में से एक या एक से अधिक श्रेणियों के अंतर्ग्त 1 अक्टूबर 2021 से 21 फरवरी 2022 तक डब्ल्यूटीआई अवार्ड्स' 2021 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे :
1.    सार्वजनिक और सामुदायिक सेवा
2.    विनिर्माण क्षेत्र
3.    गैर-विनिर्माण क्षेत्र
4.    आर्थिक विकास को सक्षम करने वाले वित्तीय उत्पाद
5.    जलवायु कार्रवाई
6.    कलासंस्कृति और हस्तशिल्प को बढ़ावा देना
7.    डिजिटल नवाचार
 
75 पुरस्कार विजेता विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं और कई महीनों तक चली एक विस्तृत प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए हैं। पुरस्कार विजेताओं का चयन डब्ल्यूईपी पर प्राप्त नामांकन और एक खोज और चयन समिति द्वारा चुनाव के आधार पर किया गया है।
 
महिला उद्यमिता मंच के बारे में:
महिला उद्यमिता मंच (डब्ल्यूईपी) एक समूहक पोर्टल है जिसका उद्देश्य महिलाओं के लिए उद्यमशीलता इकोसिस्टम को प्रेरित करना और सूचना विषमता को दूर करना है। महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों के लिए एक जीवंत इकोसिस्टम का निर्माण करने के लिएयह मंच उद्योग संबंधों को मजबूत करने और मौजूदा कार्यक्रमों और सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए काम करता है।
अब तकमंच पर आयोजित 77 कार्यक्रमों और आयोजनों के माध्यम से 900 से अधिक महिला उद्यमियों को लाभ प्राप्त हुआ है।
इस मंच ने महिला उद्यमियों को व्यावसायिक सहायता प्रदान करने के लिए वेबिनार आयोजित करके और कोविड-19 के दौरान अपने मास्किंग इट अप अभियान के माध्यम से एक सक्रिय भूमिका निभाईजिससे भारत में महिलाओं के नेतृत्व वाले छोटे व्यवसायों पर हुए प्रतिकूल प्रभाव को कम करने में सहायता मिली।
आयोजन की जानकारी:
दिनांक: 21 मार्च 2022
समय: सायं 7–9 बजे
 
इस आयोजन को देखने के लिए यहां क्लिक कीजिए:https://tinyurl.com/WTIAwards

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ