मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राज्य के 921 केंद्रों पर 3 अप्रैल को ‘महाराष्ट्र गुट-क सेवा संयुक्त पूर्व परीक्षा’

मुंबई, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग द्वारा रविवार दि. 3 अप्रैल, 2022 को महाराष्ट्र के कुल 921 उपकेंद्रों पर महाराष्ट्र गट-क सेवा संयुक्त पूर्व परीक्षा 2021 आयोजित की गई है। इस परीक्षा में करीबन 3 लाख 8 हजार 236 उम्मीदवारों को प्रवेश दिया गया है।
महाराष्ट्र गुट-क सेवा संयुक्त पूर्व परीक्षा- 2021 से उद्योग संचालनालय में उद्योग निरीक्षक, राज्य उत्पादन शुल्क विभाग में दुय्यम निरीक्षक, बीमा संचालनालय तांत्रिक सहायक एवं कर सहायक, लिपिक-टंकलेखक (मराठी/इंग्रजी) गुट-क संवर्ग के पदों को भरा जाएगा। इस परीक्षा में गैरव्यवहार व अनुचित प्रकार नहीं हो इसके लिए आयोग की ओर से प्रत्येक जिला केंद्र के लिए शासन सेवा के वरिष्ठ दर्जे के अधिकारियों की विशेष निरीक्षक के रूप में नियुक्ति की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ