पुणे, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेल प्रशासन द्वारा पुणे-दौंड रेलखंड पर केडगांव-पाटस स्टेशनों के बीच रेलवे किमी 254/9-255/0 पर सबवे कार्यों के लिए ब्लॉक लिए जाने के कारण गुरुवार 24 मार्च को कुछ गाड़ियां आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी।
1. 24 मार्च को दौंड से इंदौर के लिए रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 22943 दौंड स्टेशन से 14:00 बजे के स्थान पर 16:30 बजे रवाना होगी।
2. गाड़ी संख्या 22881 पुणे-भुवनेश्वर एक्सप्रेस पुणे से निर्धारित समय 11.15 के स्थान पर 15.30 बजे रवाना होगी।
3. ब्लाक की इस अवधि में गाड़ी संख्या 16340 नागरकोइल-मुंबई एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 11078 जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस तथा संख्या 12780 हजरत निजामुद्दीन-वास्को गोवा एक्सप्रेस पुणे मंडल पर कुछ विलंब से चलेंगी। यात्री कृपया नोट करें।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ