मंडल रेल प्रबंधक रेणु शर्मा ने दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया उद्घाटन
पुणे, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
स्टेशन मास्टर, टिकट जांच कर्मचारी और वाणिज्य क्लर्क जैसे फ्रंटलाइन कर्मचारियों के लिए कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, क्षमता विकास आयोग और रेल मंत्रालय द्वारा सिविल सेवा में क्षमता निर्माण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम मिशन कर्मयोगी शुरू किया गया है। यह पहल सेवा में क्षमता निर्माण और नागरिकों के बीच सरकारी सेवा में गुणवत्ता बढ़ाने और सार्वजनिक सेवाओं के सभी क्षेत्रों में अधिक नागरिक संतुष्टि हासिल करने पर है।
संयुक्त रूप से आयोजित किए जा रहे अभ्यास का दायरा सेवाओं के वितरण में नागरिक- केन्द्रीयता को बढ़ावा देना व इसे प्राप्त करने हेतु कर्मचारियों की आंतरिक प्रेरणा को जगाना, उन्हें सॉफ्ट स्किल्स और व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। इस पहल के तहत पुणे रेल मंडल के वाणिज्य और परिचालन विभाग ने पुणे, तलेगांव और मिरज में फ्रंटलाइन स्टाफ को प्रशिक्षण देने की शुरुआत की इसके तहत पुणे में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। श्रीमती शर्मा ने मिशन कर्मयोगी के कोर्स मॉड्यूल प्रतिभागियों को संबोधित किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बी. के. सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील मिश्रा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ. स्वप्निल नीला तथावरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. तुशाबा शिंदे उपस्थित थे।
मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत पुणे रेल मंडल पर एक माह के दौरान लगभग 700 वाणिज्य और 350 परिचालन कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ