मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अस्थायी रूप से स्थानांतरित की गई ओपीडी मगरपट्टा चौक स्थित आरोग्य केन्द्र में पुनः आरंभ की जाए

पुणे मनपा प्रशासन से शिवसेना हड़पसर के उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर द्वारा निवेदन देकर मांग
सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर को मांग का निवेदन देते हुए उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर, साथ में शिवसैनिक मयूर फडतरे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं। 

हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
अण्णासाहेब मगर प्राथमिक आरोग्य केंद्र मगरपट्टा में पूर्ववत किया जाए। आम जनता व गरीब नागरिकों की दुर्दशा को पहचानकर पुणे महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल अस्थायी रूप से स्थानांतरित की गई ओपीडी मगरपट्टा चौक स्थित आरोग्य केंद्र  में पुनः आरंभ की जाए। यह मांग पुणे महानगरपालिका प्रशासन से शिवसेना हड़पसर के उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने निवेदन देकर की है। 
हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर को प्रत्यक्ष मिलकर अपनी मांग का निवेदन उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने उनके पास सुपूर्द किया। इस अवसर पर यहां शिवसेना के विभाग प्रमुख प्रशांत पोमण, शिवसैनिक मयूर फडतरे, सलयान पठाण, शाखा प्रमुख सुशांत हिंगणे, अनिल धायगुडे आदि उपस्थित थे। 
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि हड़पसर में अण्णासाहेब मगर प्राथमिक आरोग्य केंद्र मगरपट्टा चौक में 50 से 60 वर्षों से शुरू था, परंतु कोरोना काल में इस क्षेत्र में कोरोना से संबंधित उपचार, ऑक्सीजन बेड व टेस्ट सेंटर शुरू करके यहां के आरोग्य केंद्र की ओपीडी भोसलेनगर स्थित अमर कॉटेज के बैडमिंटन हॉल में अस्थायी रूप से स्थानांतरित की गई थी। कोरोना काल में जरूरत को देखते हुए वो अस्थायी रूप से स्थानांतरित की गई व्यवस्था उचित थी, परंतु अब कोरोना का असर पूरी तरह से खत्म हो गया है और सब कुछ पूर्ववत है। शिवाजीनगर के जंबो कोविड सेंटर को भी बंद कर दिया गया है। 
अमर कॉटेज, बैडमिंटन हॉल में अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र की जगह है। उस जगह पर जाने के लिए किसी भी तरह की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था नहीं है, वहां ऑटो रिक्शा से जाना पड़ता है, परिणाम स्वरूप उन आम जनता को अब दस रुपये जाँच शुल्क के बजाए एक सौ दस रुपये देने पड़ते हैं। ऐसी परिस्थिति में नागरिकों को हड़पसर क्षेत्र की मनपा की स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जानी चाहिए। रोजंदारी पर काम करनेवाले मरीजों को काफी परेशानी हो रही है, इसलिए जल्द से जल्द अण्णासाहेब मगर प्राथमिक आरोग्य केंद्र को फिर से मगरपट्टा में पूर्ववत स्थान पर शुरू करके गरीब नागरिकों को राहत   दी जाए, अन्यथा शिवसेना की ओर से स्वास्थ्य प्रमुख के पास कानूनी तरीके से आंदोलन किया जाएगा। यह चेतावनी शिवसेना हड़पसर के उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ