मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

विश्व महिला दिन के अवसर पर निकाली गई ‘महिला बाइक रैली’

हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र ओबीसी महिला आघाडी की अध्यक्षा सीमा प्रीतम शेंडे ने पहल करते हुए विश्व महिला दिन के अवसर पर महिला सशक्तिकरण के लिए महिला बाइक रैली का आयोजन करते हुए नारी शक्ति की अलग छवि समाज के समक्ष रखी। 
पहल के बारे में अधिक जानकारी देते हुए महिला बाइक रैली की आयोजिका सीमा शेंडे ने बताया कि इस महिला बाइक रैली के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का नारा लगाया गया है जबकि हम अभी भी 21वीं सदी में हैं। 
अंतरिक्ष यात्री महिलाएं भी बन चुकी हैं फिर भी समाज में अभी भी महिलाओं पर अन्याय व अत्याचार कम हुए नहीं है। न जाने कितने कानून बनाए गए हैं फिर भी समाज में जागरूकता पैदा करने के लिए ऐसी मुहिम का नियोजन किया जाता है। महिला सशक्तिकरण के लिए आयोजित की गई महिला बाइक रैली में जिला परिषद सदस्य वंदना कोद्रे, भाजपा ओबीसी पुणे शहर की उपाध्यक्षा स्मिता गायकवाड, नीना ओसवाल, गायत्री घुले, महासचिव छाया गदादे व मांजरी परिसर की असंख्य महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ