मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

क्रांति का दूसरा नाम है शहीद भगत सिंह और युवाओं के लिए आदर्श : नगरसेवक मारुति आबा तुपे

शहीद भगतसिंह की भव्य प्रतिमा का किया गया लोकार्पण
शहीद दिन के अवसर पर शहीद भगतसिंह की भव्य प्रतिमा का उद्घाटन नगरसेवक मारूति आबा तुपे, पुणे कैम्प गुरुद्वारा के अध्यक्ष चरणजीतसिंह सहानी, श्रावणसिंग रजपुत के शुभ हाथों किया गया। यहां जीवरक्षक डॉ. बच्चूसिंह टाक, जीवरक्षक आजादसिंह बच्चूसिंह टाक व अन्य उपस्थित थे।

हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

क्रांति का दूसरा नाम शहीद भगत सिंह है। अपने भारत देश की आजादी के इतिहास में अमर शहीद भगत सिंह का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए जिस साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुकाबला किया, वह युवकों के लिए हमेशा ही बहुत बड़े आदर्श बने रहेंगे। यह विचार नगरसेवक मारूति आबा तुपे ने व्यक्त किए। 
शहीद भगतसिंह जीवन रक्षक फाउंडेशन की ओर से 23 मार्च शहीद दिन के अवसर पर शहीद भगतसिंह की भव्य प्रतिमा,     वाचनालय व पानी की प्याऊ का लोकार्पण नगरसेवक मारुति आबा तुपे व पुणे कैम्प गुरुद्वारा के अध्यक्ष चरणजीतसिंह सहानी, श्रावणसिंह रजपुत के द्वारा किया गया तब, वे बोल रहे थे। 
इस अवसर पर यहां हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पूर्व विधायक महादेव बाबर, पूर्व उपमहापौर निलेश दादा मगर, पूर्व नगरसेवक विजय देशमुख, शहीद भगतसिंह जीवन रक्षक फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष जीवरक्षक डॉ. बच्चूसिंह टाक, उद्योगपति अशोक नाना तुपे, केंद्रीय रेल्वे और दूरसंचार समिति, भारत सरकार के सदस्य डब्लूसिंह टाक, रणबीरसिंह दुधाणी, चाँदसिंह कल्याणी, दलजिंतसिंह रँक, संतोषसिंह टि. लबाना, धारासिंह कल्याणी, राजेंद्रसिंह टाक, नानकसिंह बावरी, प्रशांत सुरसे, आप्पा मांदले, सतीश जगताप, जीवन जाधव, योगेश ढोरे, उमेश महाडिक, युवराज मोहरे, राजू महाडिक, गोरख काले, जालिंदरसिंह कल्याणी, टक्कूसिंह कल्याणी, बब्लूसिंह टाक, पंजाबसिंह कल्याणी, पप्पूसिंह टाक, अजमेरसिंग टाक, विजय पालसिंह दूधाणी, चिक्कूसिंह टाक, युवराजसिंह टाक, जगजीतसिंह टाक, हसमुखसिंह जुनी, नानकसिंह टाक, गुरुप्रीतसिंह रबाबी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
शहीद भगतसिंह जीवन रक्षक फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष जीवरक्षक डॉ. बच्चूसिंह टाक ने इस अवसर पर कहा कि शहीद भगतसिंह की भव्य प्रतिमा की स्थापना हड़पसर में हुई है जो हम सबके लिए बहुत बड़ी बात है। आज की युवा पीढ़ी को स्थापित की गई प्रतिमा निश्चित रूप से प्रेरणा देगी। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। हमें अपने देश के महान व्यक्तियों के विचारों को आत्मसात करके उनके विचारों पर चलना चाहिए। आज की युवा पीढ़ी को अपने देश के महान व्यक्तियों को अपने जीवन का आयडल बनाना चाहिए। 
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन जीवरक्षक आजादसिंह बच्चूसिंह टाक द्वारा किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ