मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

एनटीपीसी ने रामागुंडम फ्लोटिंग सोलर परियोजना में अतिरिक्त विद्युत उत्पादन क्षमता को परिचालित किया

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001GA9A.jpg
    एनटीपीसी ने तेलंगाना स्थित रामागुंडम फ्लोटिंग सोलर परियोजना में अतिरिक्त 42.5 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता को व्यावसायिक रूप से परिचालित कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने इस परियोजना के 17.5 मेगावाट (भाग-I) और 20 मेगावाट (भाग-II) को शुरू किया था।
    42.5 मेगावाट के अतिरिक्त विद्युत उत्पादन के साथ रामागुंडम फ्लोटिंग सोलर परियोजना की व्यावसायिक रूप से परिचालित विद्युत उत्पादन क्षमता कुल 80 मेगावाट तक पहुंच गई है। यह परियोजना 100 मेगावाट क्षमता की है। वहीं, एनटीपीसी की कुल स्थापित क्षमता 68,609.68 मेगावाट की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ