मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

एक्सप्रेस ट्रेनों में लगाए जाएंगे स्थायी रूप से कोच

मुुंबई, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल निम्नलिखित एक्सप्रेस ट्रेनों में  प्रत्येक के सामने उल्लिखित तिथियों से स्थायी रूप से कोच लगायेगी।
11039 श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर-गोंदिया एक्सप्रेस- दिनांक 1.5.2022 से दो एसी -3 टियर कोच।
11040 गोंदिया-श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर एक्सप्रेस- दिनांक 3.5.2022 से दो एसी -3 टियर कोच।
12729 हडपसर-नांदेड़ एक्सप्रेस- एक एसी-3 टियर कोच तत्काल प्रभाव से।
12730 नांदेड़-हडपसर एक्सप्रेस - एक एसी-3 टियर कोच तत्काल प्रभाव से।
22944 इंदौर-पुणे एक्सप्रेस-दिनांक 1.6.2022 से एक एसी-2 टियर और एक एसी-3 टियर।
22943 पुणे-इंदौर एक्सप्रेस -दिनांक 2.6.2022 से  एक एसी-2 टियर और एक एसी-3 टियर।
12913 इंदौर-नागपुर एक्सप्रेस दिनांक 5.6.2022 से- एक एसी -2 टियर और एक एसी -3 टियर।
12914 नागपुर-इंदौर एक्सप्रेस - दिनांक 6.6.2022 से एक एसी-2 टियर और एक एसी-3 टियर।
12923 डॉ. अम्बेडकर नगर-नागपुर एक्सप्रेस - दिनांक 7.6.2022 से एक एसी-2 टियर और एक एसी-3 टियर।
12924 नागपुर-डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस दिनांक 8.6.2022 से - एक एसी-2 टियर और एक एसी-3 टियर।
16541 यशवंतपुर-पंढरपुर एक्सप्रेस - एक एसी-3 टियर तत्काल प्रभाव से।
16542 पंढरपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस - एक एसी-3 टियर तत्काल प्रभाव से।
22882 भुवनेश्वर-पुणे एक्सप्रेस-दिनांक 29.3.2022 से एक एसी 3 टियर।
22881 पुणे-भुवनेश्वर एक्सप्रेस- दिनांक 31.03.2022 से एक एसी -3 टियर।
गाड़ियों की संशोधित संरचना
11039/11040 - 10 स्लीपर क्लास, एक एसी-2 टियर, चार एसी-3 टियर, गार्ड की ब्रेक वैन सहित 5 सामान्य द्वितीय श्रेणी।
12729/12730 - एक प्रथम एसी, एक एसी 3 टियर इकॉनमी, 7 स्लीपर क्लास, 5 एसी 3 टियर, दो एसी -2 टीयर, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी।
22944/22943; 12913/12914 और 12923/12924 - दो एसी-2 टियर, 6 एसी-3 टियर, 8 स्लीपर क्लास, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी गार्ड की ब्रेक वैन सहित।
16541/16542- एक फर्स्ट एसी, दो एसी-2 टियर, 4 एसी-3 टियर, 8 स्लीपर क्लास, 6 जनरल सेकंड क्लास जिसमें गार्ड की ब्रेक वैन, एक पेंट्री कार शामिल है।
22882/22881- एक एसी-2 टियर, 6 एसी-3 टियर, 8 शयनयान श्रेणी, 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी।
प्रतीक्षा सूची के यात्रियों से अनुरोध है कि वे ट्रेन में बोर्डिंग से पहले अपने पीएनआर की स्थिति की जांच कर लें। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी और दूसरों की संरक्षा के लिए कोविड के उचित व्यवहार का पालन करें।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ