मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे-हटिया स्पेशल ट्रेन नियमित ट्रेन नंबरों के साथ बहाल

मुंबई, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेलवे ने नीचे दिए गए विवरण के अनुसार संशोधित नियमित ट्रेन संख्या के साथ पुणे-हटिया स्पेशल ट्रेन को बहाल करने का निर्णय लिया है।
स्पेशल ट्रेन नंबर 22846 पुणे-हटिया एक्सप्रेस अब दिनांक 30.3.2022 से नियमित ट्रेन नंबर 22845 के रूप में चलेगी और स्पेशल ट्रेन नंबर 22845 हटिया-पुणे एक्सप्रेस अब दिनांक 28.3.2022 से नियमित ट्रेन नंबर 22846 के रूप में चलेगी।
नोट : इन ट्रेनों के समय, फ्रीक्वेंसी और हाल्ट में कोई बदलाव नहीं होगा। हाल्ट और समय की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करें।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ