मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में अपने बल पर लड़ेंगे मनपा का चुनाव : शिवसेना पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख

आगामी पुणे मनपा चुनाव के बारे में शिवसेना की भूमिका बताने के लिए आयोजित की गई पत्रकारवार्ता में नगरसेवक नाना भानगिरे, पुणे उपशहर प्रमुख समीर तुपे, पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के प्रमुख राजेन्द्र बाबर, नगरसेविका संगीता ठोसर व नगरसेविका प्राची आशीष आल्हाट प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

शिवसेना के हाथों में एक बार पुणे मनपा की सत्ता दें, निश्चित रूप से बदलाव करके दिखलाएंगे : नगरसेवक नाना भानगिरे
पिछले पुणे मनपा चुनाव में 2 नंबर के स्थान पर रहे हैं शिवसेना उम्मीदवार : शिवसेना पुणे उपशहर प्रमुख समीर तुपे

हड़पसर, प्रतिनिधि (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

पुणे महानगरपालिका के चुनाव के लिए शिवसेना पूर्ण रूप से तैयार है। हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में हर प्रभाग में हमारी पूरी तैयारी हो चुकी है। हमारे पास हर प्रभाग के लिए उम्मीदवार हैं, वे अपने-अपने प्रभाग में कार्यरत हैं, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में 3 नगरसेवक हैं, अब हमारी संख्या निश्चित रूप से 14 से अधिक होगी। यह विश्वास शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जताया। 
पत्रकार वार्ता में शिवसेना पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख, शिवसेना नगरसेवक नाना भानगिरे, शिवसेना पुणे उपशहर प्रमुख समीर तुपे, शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के प्रमुख राजेन्द्र बाबर, नगरसेविका प्राची आशीष आल्हाट, संगीता ठोसर व उप विभाग प्रमुख महेंद्र बनकर उपस्थित थे।
शिवसेना पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख ने कहा कि हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में खुद के बल पर चुनाव लड़ने के लिए हम पूर्ण रूप से तैयार हैं। शिवसेना मजबूत है, हमारे पास सक्षम उम्मीदवार हैं। पक्ष निष्ठा से आज तक जिन्होंने अपना बहुमूल्य योगदान दिया है उन शिवसैनिकों को पुणे मनपा चुनाव में शिवसेना निश्चित न्याय देगी। पुणे मनपा को शिवसेना के माध्यम से हमने बताया था कि कूड़ा कचरा मुक्त हर परिसर हो, इसलिए जिस परिसर का कूड़ा कचरा उसी परिसर में ही पृथक्करण किया जाए, परंतु पुणे मनपा उस तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। उन्हें बस कूड़ा कचरा पृथक्करण के लिए क्या हड़पसर ही दिखाई देता है? सबसे ज्यादा कुत्ते हड़पसर में ही लाकर क्यों छोड़े जाते हैं? ऐसा हड़पसर के साथ ही क्यों किया जाता है अगर इन सभी राहत पाने के लिए मतदाताओं ने विकास कार्यों के विजन वाले शिवसेना के उम्मीदवारों को अपना वोट के रूप में समर्थन देकर शिवसेना के उम्मीदवारों को भारी बहुमत जितवाना चाहिए। 
शिवसेना नगरसेवक नाना भानगिरे ने प्रभाग क्रमांक 44 व 46 में शिवसेना के पूरे पैनल की विजय निश्चित रूप में होगी। विकास कार्यों की रखी गई नीव पर शिवसेना का पैनल विजयी होगा। विकास कार्य ही हमारी ताकत है। पुणे मनपा में नए से समावेश किए गए गांवों में विकासकार्य प्रगति पथ पर है। शिवसेना दल आज एक सक्षम दल के रूप में पुणेवासियों के लिए एक बेहतर पर्याय है। शिवसेना को एक बार पुणे महानगरपालिका में सत्ता का स्थान दें, पुणे का निश्चित रूप में बदलाव करके हम आपको दिखलाएंगे। पुणेवासियों ने अब तक सभी राजनीति दलों को अवसर दिया है, इस बार हमें अवसर दीजिए। पुणे महानगरपालिका में अब तक आए विविध राजनीति दलों ने सत्ता का बस उपभोग लिया है परंतु नागरी समस्या हल करने के लिए प्रधानता नहीं दी है। नागरी समस्या हल करने के लिए आवाज उठाकर रास्ते पर उतरकर संघर्ष करनेवाली शिवसेना ही है। नागरिकों की समस्या हल करने के लिए शिवसेना हमेशा तत्पर है। भारतीय जनता पार्टी ने जो नदी सुधार प्रकल्प, शिवसृष्टि, स्मार्ट सिटी जैसे विविध प्रकल्पों की घोषणा की, प्रत्यक्ष में क्या हुआ, बीजेपी पूर्ण रूप से नाकामयाब हुई है। बस वह विकास कार्यों में मुश्किलें ला रही है, जो कुछ अच्छा कार्य हम करने जाते हैं उसमे बीजेपी बस दुविधा ला रही है। पुणेवासियों को अच्छी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शिवसेना संघर्ष जारी रखेगी।
शिवसेना पुणे उपशहर प्रमुख समीर तुपे ने कहा कि महाविकास आघाडी के बारे में जो निर्णय लेना है वो हमारे पक्ष श्रेष्ठ लेंगे। आगामी चुनाव के लिए आघाडी हो या स्वतंत्र हम तैयार हैं। अगर महाविकास आघाडी होती है तो हड़पसर में 14 सीटों पर हम चुनाव लड़ने का प्रस्ताव हमने पक्ष श्रेष्ठ के पास भेजा है। पिछले पुणे मनपा चुनाव में कई प्रभागों में 2 नम्बर के स्थान पर शिवसेना के उम्मीदवार रहे हैं, कई-कई जगहों पर तो मामूली वोटों से शिवसेना के उम्मीदवार हार गए थे। शिवसेना के हड़पसर में अब की बार 15 नगरसेवक जीत कर आएंगे। शिवसेना की हड़पसर में अच्छी मजबूत पकड़ बन गई है। संघटनात्मक काम अच्छी गति से शुरू है। शिव संपर्क अभियान के तहत हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अन्तर्गत आनेवाली हर शिवसेना शाखा में काम जारी है। शिवसेना ने हड़पसर में बहुत बड़ा कार्य निर्माण किया है। मगरपट्टा स्थित पुणे मनपा दवाखाना जिसकी हालत खास्ता हो गई थी, उसके खिलाफ आवाज उठाकर उसकी पूरी तरह मरम्मत करने के लिए पहल शिवसेना ने ही की। इस दवाखाने का कोरोना महामारी में बहुत फायदा हुआ। हड़पसर में जम्बो कोविड सेंटर हो इसके लिए शिवसेना ने पहल करते हुए पुणे मनपा आयुक्त को लाकर परिसर का मुआइना करवाया था। तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी हड़पसर की ओर अनदेखा कर रही है। बड़े बड़े प्रकल्प हड़पसर के बजाए दूसरे परिसर में कर रही है और हमें क्या मिलता है कूड़ा कचरा प्रकल्प! मालवाडी में बन रहे स्व. विट्ठलराव तुपे नाट्यगृह को जानबूझकर भारतीय जनता पार्टी निधि नहीं दे रही है? कालेपडल पानी समस्या जो हमारे शिवसेना के नगरसेवक नाना भानगिरे हल करने के लिए प्रयास कर रहे हैं उसमें भी जानबूझकर तकलीफ दी जा रही है? हड़पसरवासी फिर से ट्रैफिक जाम से जूझ रहे हैं, अब हम कब ट्रैफिक जाम से छुटकारा पाएंगे? इन सभी समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाकर अब शिवसेना आंदोलन करेगी।
फोटो : आगामी पुणे मनपा चुनाव के बारे में शिवसेना की भूमिका बताने के लिए आयोजित की गई पत्रकारवार्ता में नगरसेवक नाना भानगिरे, पुणे उपशहर प्रमुख समीर तुपे, पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के प्रमुख राजेन्द्र बाबर, नगरसेविका संगीता ठोसर व नगरसेविका प्राची आशीष आल्हाट प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ