मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

‘वैक्सीन सेंचुरी रैप प्रतियोगिता’ के विजेता की घोषणा

     महामारी के शुरु होने के बाद सेभारत ने अपने व्यापक संसाधनोंराज्यों/केन्द्र - शासित प्रदेशों के निरंतर समर्थनस्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों और सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी के बूते इस कठिन एवं विकट संकट से निपटते हुए अपने नागरिकों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है।
    इसी क्रम में21 नवंबर2021 कोभारत ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई को मजबूत बनाते हुए 100-करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा हासिल किया।
    माननीय प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “भारत ने इतिहास रच दिया है। हम भारतीय विज्ञानउद्यम और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना की विजय के साक्षी हैं। 100 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार करने के लिए भारत को बधाई। हमारे डॉक्टरोंनर्सों और इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए काम करने वाले सभी लोगों का आभार। #VaccineCentury
    इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिएमाईगव – जोकि सरकार का नागरिकों के साथ जुड़ने का प्लेटफॉर्म है - ने नागरिकों से रैप गाने आमंत्रित किए थे। इसके तहत आने वाली प्रविष्टियों में गीत और संगीत के साथ-साथ प्रतिभागियों ने अपनी रचनाओं को आवाज दी थी।
माईगव प्लेटफॉर्म पर कुल 368 प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं। इस प्रतियोगिता के विजेता हैं :
यूजर आईडी         नाम
124815641        श्री विनीत
    श्री विनीत को 20,000/- रुपये का नकद पुरस्कार मिला है। उनके रैप गाने का यूट्यूब लिंक https://www.youtube.com/watch?v=LY0y3KQwhoY है। इस प्रतियोगिता में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस महामारी को हराने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ