उपभोक्ता अधिकारों और उपभोक्ता विभाग द्वारा की गई पहलों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मायगॉव पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शुरू की गई

ग्रामीणों को उपभोक्ता अधिकारों, एमआरपी, निर्माण की तारीख, बीआईएस, हॉलमार्क आदि के बारे में जानकारी देते हुए श्री तुषार कांति बंद्योपाध्याय, प्रधानाध्यापक, ओंडा हाई स्कूल, बांकुरा, पश्चिम बंगाल
अपनी तरह की पहली पहल में, उपभोक्ता मामले विभाग के तहत आने वाले संगठनों की क्षेत्रीय इकाइयों यानी भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), भारतीय कानूनी मापिकी संस्थान (आईआईएलएम) रांची, नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनसीसीएफ), नेशनल टेस्ट हाउस (एनटीएच) और क्षेत्रीय संदर्भ मानक प्रयोगशालाओं (आरआरएसएल) ने आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के 85 से अधिक गांवों में उपभोक्ता जागरूकता और ग्राम पहुंच कार्यक्रम आयोजित किए। 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ग्रामीण लोगों की बड़ी भागीदारी के साथ ग्रामीण पहुंच और उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

गांव भटाने, वसई, पालघर, महाराष्ट्र में कार्यक्रम। कार्यक्रम को संबोधित करते निदेशक, एनटीएच, डब्ल्यूआर और जल परीक्षण शिविर
ग्राम पहुंच कार्यक्रमों के जरिए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019, भारतीय मानक चिह्नों, हॉलमार्क वाले आभूषण, सीआरएस चिह्न की विशेषताओं और डिब्बाबंद वस्तुओं पर देखे जाने वाले विवरण, उचित वजन और माप के उपयोग के बारे में जागरूकता पैदा की और उपभोक्ताओं को राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 14404 या 1800-11-4000 पर उपभोक्ता शिकायत दर्ज करने के बारे में जानकारी दी।

भारतीय मानक ब्यूरो, राजकोट शाखा कार्यालय द्वारा पद्धारी गांव, जिला- राजकोट, गुजरात में ग्राम पहुंच कार्यक्रम
उपभोक्ता अधिकारों और उपभोक्ता विभाग द्वारा की गई पहलों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मायगॉव पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शुरू की गई है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 13 अप्रैल, 2022 तक भाग ले सकते हैं। इसमें भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र/पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।


तमिलनाडु में चेंगलपट्टम के वेंगलवासी गांव में एनटीएच (एसआर), चेन्नई द्वारा आयोजित उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम
0 टिप्पणियाँ