मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

आईएनएस शिवाजी को समुद्री इंजीनियरिंग में उत्कृष्टता केंद्र के रूप में मान्यता प्रदान

wps1
     सैन्य संगठनों को प्रेरित करने और कौशल एवं प्रौद्योगिकी विकास की दिशा में उनके प्रयासों को मान्यता प्रदान करने के उद्देश्य सेकौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीईने 22 मार्च 2022 को आईएनएस शिवाजी को समुद्री इंजीनियरिंग (एमईके क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र (सीओईके रूप में मान्यता प्रदान की। आईएनएस शिवाजी को उपलब्ध बुनियादी ढांचे और सुविधाओं की गहन जांच के साथ-साथ भारतीय नौसेना कर्मियोंमित्रवत विदेशी नौसेनाओं और पूरे ईकोसिस्टम के कौशल में सुधार के लिए प्रदान किए गए प्रशिक्षण के बाद मान्यता प्रदान की गई थी। मान्यता प्रमाण पत्र कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के सचिवश्री राजेश अग्रवालआईएएस ने सीएमडीई अरविंद रावलकमांडिंग ऑफिसरआईएनएस शिवाजी को प्रदान किया। प्रमाणन प्रदान करने का कार्यक्रम कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालयश्रम शक्ति भवननई दिल्ली में आयोजित किया गया।
    आईएनएस शिवाजी महाराष्ट्र के लोनावला में स्थित एक भारतीय नौसैनिक केन्द्र है। इसमें नेवल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग हैजो भारतीय नौसेना और तटरक्षक अधिकारियों को शिक्षित और प्रशिक्षित करता है। संगठन को 15 फरवरी, 1945 को एचएमआईएस शिवाजी के रूप में कमीशन प्रदान किया गया था। आईएनएस शिवाजी का उत्कृष्टता केंद्र (समुद्री इंजीनियरिंग) 2014 में एक व्यापक जनादेश के साथ स्थापित किया गया थाजिसमें नौसैनिक अनुप्रयोगों के लिए विशिष्ट प्रौद्योगिकियों को शामिल करनाउच्च प्रतिष्ठा के अनुसंधान एवं विकास और शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से गुणवत्ता अनुसंधान शामिल था। इसका लक्ष्य भारतीय नौसेनाअनुकूल विदेशी नौसेनाओं और पूरे ईकोसिस्टम में कर्मियों के कौशल में बड़े पैमाने पर सुधार करना था।
    कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीईने एक उत्कृष्टता केंद्र (सीओईको एक निकाय के रूप में नामांकित किया है जो एक विशिष्ट क्षेत्र या क्षेत्रों के लिए नेतृत्वसर्वोत्तम अभ्यासअनुसंधानसहायताप्रशिक्षकों का प्रशिक्षण और कौशल प्रशिक्षण प्रदान करता है। स्किलिंग इकोसिस्टम में उत्कृष्टता केंद्र को प्रशिक्षण मानकों को बढ़ानेउत्पादकता को बढ़ावा देनेउभरते कौशल अंतराल को दूर करने और उद्योग की जरूरतों के साथ प्रशिक्षण तथा अनुसंधान को संरेखित करने के लिए उद्योग के साथ साझेदारी में स्थापित काम करने वाले वन-स्टॉप संसाधन केंद्र के रूप में कल्पना की गई है।
    आईएनएस शिवाजी का एमएसडीई द्वारा उत्कृष्टता केंद्र के रूप में पदनाम के लिए नामांकित किया जाना किसी भी सैन्य संगठन के लिए अपनी तरह का पहला है और यह कौशल और प्रौद्योगिकी विकास के लिए आईएनएस शिवाजी की निरंतर प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। यह पुरस्कार भारत के भीतर और बाहर दोनों जगह उद्योग और प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के साथ उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान एवं विकास में सहयोग के लिए एक पसंदीदा प्रशिक्षण संस्थान के रूप में आईएनएस शिवाजी की स्थिति को मजबूत करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ