मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मुंबई-पुणे-मुंबई डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस के सभी कोच एलएचबी में परिवर्तित

मुंबई, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेलवे ने ट्रेन संख्या 12123/12124 सीएसएमटी-पुणे-सीएसएमटी डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस के सभी पारंपरिक (कन्वेंशनल) कोचों को एलएचबी कोचों में परिवर्तित करने  का निर्णय लिया है।
एलएचबी कोचों की संशोधित संरचना वाली ट्रेन सीएसएमटी से दिनांक 22.06.2022 से तथा दिनांक 23.06.2022 से पुणे से चलेगी।
संशोधित संरचना : चार एसी चेयर कार, 8 सेकेंड क्लास चेयर कार, एक विस्टाडोम कोच, एक एसी डाइनिंग कार एवं गार्ड कम ब्रेक वैन और जेनरेटर कार।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे कोविड-19 के लिए अनिवार्य सभी मानदंडों का पालन करें।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ