पुणे, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
श्री बृजेश कुमार सिंह ने पुणे मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (Additional DRM) पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वे पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर में चीफ इंजीनियर (प्लानिंग एंड डिजाईन) के पद पर कार्यरत थे। उन्हें विभिन्न पदों पर कार्य करने का गहन अनुभव प्राप्त है।
श्री बृजेश कुमार सिंह भारतीय रेल सिविल इंजीनियरिंग सेवा के 1997 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने गोरखपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में बी. ई. किया है।
श्री सिंह ने भारतीय रेल पर इंजीनियरिंग विभाग में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्होंने धनबाद मंडल से सहायक इंजीनियर पद से सेवा आरंभ की तथा वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) धनबाद एवं समस्तीपुर के साथ सोनपुर, धनबाद, समस्तीपुर मंडलों पर विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं तथा पूर्व मध्य रेल हाजीपुर में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक पद पर भी कार्य किया है।
पूर्व मध्य रेलवे निर्माण संगठन में अपनी 9 वर्षों की सेवा के दौरान नई लाइन तथा गेज परिवर्तन परियोजनाओं के साथ बरौनी- कटिहार सेक्शन में लगभग 150 किलोमीटर रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य भी किया है।
धनबाद मंडल पर कार्य करते हुए गुझंडी -गुरपा घाट सेक्शन में गाड़ियों को अधिकतम 100 किलोमीटर प्रति घंटा गति देने के साथ सुरंगों में ट्रैक को उन्नत करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। अपने इस निर्माण संगठन एवं ओपन लाइन के कार्य अवधि में महाप्रबंधक पुरस्कार एवं शील्ड से कई बार पुरस्कृत भी किया गया है।
श्री बृजेश कुमार सिंह ने विदेशों में विशेष ट्रेनिंग प्राप्त की, जिसमें ICLIF कुआलालंपुर, INSEAD सिंगापुर में एडवांस मैनेजमेंट की ट्रेनिंग शामिल है तथा बीजिंग चीन में हैवी हॉल ऑपरेशन (दो से ज्यादा लंबी मालगाड़ियों को जोड़कर चलाया जाना) की भी विशेष ट्रेनिंग ली है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ