पुणे, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी सं. 02132 जबलपुर - पुणे साप्ताहिक विशेष गाड़ी की अवधि 26 जून तक तथा गाड़ी सं 02131 पुणे-जबलपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी की अवधि 27 जून तक बढ़ाई गई है। गाड़ी सं 02131 की बुकिंग 16 मार्च से शुरू होगी।
यह विशेष गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है तथा यात्रा करने हेतु अग्रिम आरक्षण आवश्यक है। यात्रियों से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंस, सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें। उपरोक्त विशेष ट्रेन के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें। यात्रियों से अनुरोध है की इस सुविधा का लाभ उठाएं।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ