सुबह और शाम होता है हर रोज ट्रैफिक जाम : यातायात पुलिस की नहीं है व्यवस्था
केशवनगर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
केशवनगर भी अब एक पुणे का उपनगर के रूप में विकसित हो रहा है। यहां बड़ी-बड़ी इमारतों का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही जनसंख्या में आए दिन वृद्धि हो रही है। जब जनसंख्या में वृद्धि हो रही है तो स्वाभाविक है कि वाहनों में आए दिन वृद्धि हो रही है। केशवनगर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से मांजरी की ओर जाने वाला रोड बहुत ही संकरा है यानी सड़क की चौड़ाई बहुत ही कम है और वाहनों की संख्या अधिक है, इसलिए हर रोज ट्रैफिक जाम देखने को मिलता है। यदि इस रोड पर एक साथ आमने-सामने से दो भारी वाहन आ जाएं तो उन्हें निकलने के लिए बहुत ही परेशानी होती है, इससे साफ है कि सड़क की चौड़ाई वाहनों को आने-जाने के लिए पर्याप्त नहीं है।
इस रोड पर आए दिन यानी हर रोज खासतौर पर सुबह और शाम जब नौकरीपेशा या व्यावसायी अपने-अपने काम पर जाते हैं तो ट्रैफिक जाम होता ही है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस ओर न शासन का और न प्रशासन का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। यातायात पुलिस दूर-दूर तक दिखाई नहीं देती है। लोग अपने आप ही ट्रैफिक जाम की समस्या से अपने आप को बचा रहे हैं, बच तो रहे हैं, परंतु इस ट्रैफिक जाम से छुटकारा पाने के लिए घंटों लग जाते हैं। एक और खास बात यह है कि प्रशासन नागरिकों से समय पर टैक्स जरूर वसूल करता है और यदि समय पर टैक्स नहीं भरा तो उस पर दंड भी लगा दिया जाता है, परंतु प्रशासन को नागरिकों की इस गंभीर समस्या की ओर बिल्कुल भी दिखाई नहीं देता और न ही कोई ऐसा हल निकालने की कोशिश की जा रही है, जिससे केशवननगर की ट्रैफिक जाम की समस्या हल होने में मदद मिल सके।
शासन-प्रशासन को केशवनगर की इस ट्रैफिक जाम की समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए और समय रहते जल्द से जल्द इस समस्या को हल किया जाए, वरना इस समस्या को विकराल रूप धारण करने में देर नहीं लगेगी। स्थानीय नागरिकों की शासन-प्रशासन से मांग है कि इस समस्या को गंभीरता से ले और शीघ्र हल करने का काम करे।
0 टिप्पणियाँ