कृतज्ञ राष्ट्र ने देश भर में आज आयोजित विभिन्न विशेष कार्यक्रमों के द्वारा 103वीं वर्षगांठ पर जलियांवाला बाग नरसंहार के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पंजाब में अमृतसर के जलियांवाला बाग में 13 अप्रैल 1919 को अंग्रेजी शासन के दौरान हुए नरसंहार में शहीद देशवासियों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महासचिव और पंजाब मामलों के प्रभारी दुष्यंत गौतम, भाजपा नेता श्वेता मलिक, कांग्रेस सदस्य गुरजीत औजला, पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी, पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री लक्ष्मीकांत चावला सहित अन्य गणमान्य लोग, शहीदों के परिवारों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में आम लोगों ने भाग लिया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ आर्नर देकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पंजाब पुलिस बैंड ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए देशभक्ति की धुनें बजाईं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 1919 में आज ही के दिन जालियांवाला बाग में शहीद होने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री मोदी ने जालियांवाला बाग स्मारक के नवीनीकृत परिसर के उद्घाटन के समय पिछले वर्ष के अपने भाषण को भी साझा किया।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा है :
“वर्ष 1919 में आज ही के दिन जालियांवाला बाग में अपना बलिदान देने वालों को नमन। उनका असाधारण साहस और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। पिछले वर्ष जालियांवाला बाग स्मारक के नवीनीकृत परिसर के उद्घाटन के समय का अपना भाषण साझा कर रहा हूं -https://t.co/zjqdqoD0q2 ”

0 टिप्पणियाँ