मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 का लोगो, शुभंकर जर्सी और एंथम लॉन्च

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पूरे उत्साह से भाग लें  युवा : टी.सी. गहलोत

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं की पहचान करने का एक मंच है : अनुराग ठाकुर

    कर्नाटक के राज्यपाल श्री टी.सीगहलोतकेंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर और कई गणमान्य व्यक्तियों ने बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में आज खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 (केआईयूजी 2021) के लोगोजर्सीशुभंकर और एंथम लॉन्च किया। पिछले साल कोविड संकट के कारण इसे स्थगित किया गया था। 2020 में ओडिशा द्वारा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के आयोजन के बाद यह केआईयूजी का दूसरा आयोजन होगा। इस अवसर पर मेजबान राज्य कर्नाटक द्वारा गेम्स पर लाइव अपडेट के लिए एक खेलो इंडिया ऐप भी लॉन्च किया गया। श्री गहलोत ने गेम्स के लोगो और आधिकारिक शुभंकर वीरा को लॉन्च किया और श्री ठाकुर ने गेम्स की आधिकारिक जर्सी के साथ-साथ चंदन शेट्टी और निखिल जोशी द्वारा गाए गए एंथम को भी लॉन्च किया। कर्नाटक सरकार के रेशमयुवा अधिकारिता और खेल मंत्री डॉके.सीनारायण गौड़ाकर्नाटक सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉअश्वत्नारायण सी.एनऔर अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
    अपने संबोधन के दौरानकर्नाटक के राज्यपाल श्री टी.सीगहलोत ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजीके दूसरे चरण की मेजबानी के लिए कर्नाटक को चुनने के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। श्री गहलोत ने कहा कि केआईयूजी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के खेलो इंडिया के सपनों के कार्यक्रम का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भारतीय एथलीटों ने टोक्यो ओलंपिक और पैरालिंपिक में किस प्रकार अच्छा प्रदर्शन किया था और केआईयूजी देश के खेल कौशल में कैसे इजाफा करेगा। श्री गहलोत ने युवाओं से केआईयूजी में पूरे जोश के साथ भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि हमें खेलों के प्रति जागरुकता फैलानी चाहिए।

    इस कार्यक्रम में श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स एक ऐसा मंच है जिसके माध्यम से हम एशियाई खेलोंराष्ट्रमंडल खेलों और ओलंपिक के लिए प्रतिभा की पहचान करना चाहते हैं। इस वर्ष भारत भर के 20 खेलों का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 4500 एथलीट गेम्स में भाग लेंगे और मुझे विश्वास है कि हम कम से कम कुछ ऐसे खिलाड़ी ढूंढ पाएंगे जो आगामी ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
     श्री ठाकुर ने केआईयूजी को ग्रीन गेम्स घोषित करने पर भी राज्य को बधाई दी। "ग्रीन गेम्स के रूप में केआईयूजी बेंगलुरु एक गेमचेंजर है क्योंकि आप न केवल खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैंआप पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और ऐसे समय में जब हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी पर्यावरण के मुद्दों में नेतृत्व की भूमिका के लिए भारत को आगे बढ़ा रहे हैं।खेलों के हरित घटक के रूप मेंयह निर्णय लिया गया है कि खेल के मैदान के बाहर खेलों में उपयोग की जाने वाली हर चीज पुनप्रयोज्य सामग्री से बनी होगीइसके अलावा परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग किया जाएगा और हर जगह सभी कचरे को गीले और सूखे के रूप में अलग किया जाएगा। इसलिए यह जीरो-वेस्टजीरो-प्लास्टिक गेम्स होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ