मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2022

    संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 13.03.2022 को आयोजित केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2022 के लिखित भाग के परिणाम के आधार पर निम्‍नलिखित अनुक्रमांक वाले उम्‍मीदवारों ने शारीरिक मानदंड/ शारीरिक क्षमता परीक्षण और चिकित्‍सा मानदंड परीक्षणों के लिए अनंतिम रूप से अर्हता प्राप्‍त कर ली है।
2.   केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) अपने द्वारा आयोजित किए जाने वाले शारीरिक मानदंड/शारीरिक क्षमता परीक्षणों और चिकित्‍सा मानदंड परीक्षणों की तारीख, समय और परीक्षण-स्‍थल के बारे में उम्‍मीदवारों को सूचित करेगा। यदि कोई उम्‍मीदवार जिसका अनुक्रमांक उक्‍त सूची में शामिल है और उसे इस संबंध में कोई सूचना प्राप्‍त नहीं होती है तो वह केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल प्राधिकारियों से तत्‍काल संपर्क करे।
3.    इस परीक्षा के संबंध में अंक तथा अन्‍य विवरण, अंतिम परिणाम के प्रकाशन के 30 दिनों के भीतर अर्थात् साक्षात्‍कार आदि के आयोजन के बाद आयोग की वेबसाइट पर उपलब्‍ध होंगे और ये 30 दिनों की अवधि के लिए वेबसाइट पर उपलब्‍ध रहेंगे।
4.  उम्‍मीदवारों को यह भी परामर्श दिया जाता है कि यदि उनके पते में कोई परिवर्तन हुआ है तो वे इसकी सूचना केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल प्राधिकारियों को मुख्‍यालय:- महानिदेशक, सीआईएसएफ, ब्लॉक सं. 13, सीजीओ काम्‍प्‍लेक्‍स, लोदी रोड, नई दिल्‍ली- 110003 को दें।
अनुक्रमांक संलग्‍न सूची के अनुसार (नतीजे के लिए क्लिक करें)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ