मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की सात करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

     प्रवर्तन निदेशालय ने जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर से संबंधित मनी लॉड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की सात करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्‍त की है। जांच के दौरान पाया गया कि सुकेश चंद्रशेखर ने अपने को वेब सीरिज निर्माता बताकर जैकलीन से संबंध बनाए थे और उन्‍हें कई कीमती उपहार दिये थे। सुकेश चंद्रशेखर दिल्‍ली की सेंट्रल जेल के कुछ अधिकारियों की सांठगांठ से अवैध वसूली रैकेट चलाता था। इस मामले में उसके अलावा उसकी पत्‍नी लीना मारिया पॉल सहित आठ लोगों को मनीलॉड्रिंग रोकथाम अधिनियम के गिरफ्तार किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ