मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे से वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन (झाँसी) के लिए साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी

पुणे, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे-वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन (झाँसी)-पुणे के बीच साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है।
गाड़ी संख्या 01922 वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन (झाँसी)-पुणे विशेष गाड़ी दिनांक 06 अप्रैल से 29 जून तक प्रति बुधवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन (झाँसी) से 12.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.35 बजे पुणे पहुचेंगी। गाड़ी संख्या 01921 पुणे -वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन (झाँसी)- विशेष गाड़ी दिनांक 07 अप्रैल से 30 जून तक प्रति गुरुवार को पुणे से 15.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.35 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन (झाँसी) पहुंचेगी।
इस गाड़ी में 05 जनरल कोच, 04 स्लीपर,  एक एसी टू टियर, 05 एसी थ्री टियर कोच रहेंगे। रास्ते में यह गाड़ी ललितपुर, बीना, विदिशा, भोपाल, होशंगाबाद, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, अहमदनगर तथा दौंड कार्ड लाइन स्टेशनों पर रुकेगी।
गाड़ी सं.01921की बुकिंग 04 अप्रैल से शुरू होगी।
उपरोक्त विशेष ट्रेनों के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए कृपया  
www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें। यात्रियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएँ।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ