पुणे, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर कार्यरत कर्मचारी जिसमें प्रमुख रूप से टीटीई तथा वाणिज्य क्लर्क आदि अपने नियमित कार्य के साथ-साथ खेलों की विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर प्रतिभा के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं, जिसके चलते वे राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर रेलवे का परचम लहरा रहे हैं।
पुणे मंडल की टिकट निरीक्षक रुखसाना खातून तथा निर्मल तंवर जो भारतीय रेलवे वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करती हैं, दोनों हाल ही में भीलवाडा में आयोजित वॉलीबॉल की 35 वीं फेडरेशन कप स्पर्धा में कप्तान तथा सदस्य के रूप में शामिल हुईं और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से टीम को गोल्ड मेडल जिताया। नेपाल में आयोजित प्रधानमंत्री कप स्पर्धा में निर्मल तंवर भारतीय रेलवे की टीम से कप्तान के रूप में खेलीं और टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई, जिसके चलते उन्हें प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान प्राप्त हुआ।
इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणू शर्मा ने खिलाड़ियों का अभिनंदन कर बधाई दी है। श्रीमती शर्मा ने खिलाड़ियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील मिश्रा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) पी. के. चतुर्वेदी सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

.jpeg)
0 टिप्पणियाँ