मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

फिट इंडिया क्विज स्टेट के विजेताओं की घोषणा, विजेता अब राष्ट्रीय खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे

    फिट इंडिया क्विज स्टेट राउंड के 36 विजेताओं का चयन कर लिया गया है और अब वे आगामी राष्ट्रीय राउंड में अपने संबंधित राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करेंगे।
    फरवरी और मार्च के महीने में हुए फिट इंडिया क्विज स्टेट के फाइनल में योग्यता प्राप्त 359 स्कूलों की भागीदारी देखी गई और उन्होंने अपने संबंधित राज्य का चैंपियन बनने के लिए प्रतिस्पर्धा की। प्रत्येक राज्य चैंपियन को 2.75 लाख रुपये (प्रतिभागियों और उनके स्कूल के लिए 25 हजार + 2.5 लाख रुपये) के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है और अब आगामी फिट इंडिया क्विज़ नेशनल राउंड में वे अपने-अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001YO8Z.jpg

    प्रत्येक स्टेट फाइनल के पहले और दूसरे उपविजेता को क्रमशः 1.1 लाख रुपये (10 हजार + 1 लाख रुपये) और 55,000 रुपये (5 हजार + 50 हजार रुपये) के नकद पुरस्कार दिए गए और वे अपने-अपने राज्य में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
    36 स्कूल टीमें (प्रत्येक राज्य और/या केंद्र शासित प्रदेश से विजेता) अब राष्ट्रीय दौर में जाएंगी जो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होगी और इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और कई सोशल मीडिया चैनलों पर पर किया जाएगा।
    राष्ट्रीय क्विज के विजेता अपने और अपने स्कूल के लिए अतिरिक्त नकद पुरस्कार जीतेंगे और भारत का पहला फिट इंडिया क्विज चैंपियन कहलाने का सम्मान भी प्राप्त करेंगे।
फिट इंडिया क्विज स्टेट राउंड के विजेता हैं -
  1.   जम्मू कश्मीर - कोतवाल राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान –जम्मू - ऋतिक कटल और वासुदेव सिंह जामवाल
2)    हिमाचल प्रदेश - दिल्ली पब्लिक स्कूल - झकरी – शिमला- मोहम्मद हम्माद और साहिल भाटिया
3)    पंजाब- यादविंद्र पब्लिक स्कूल सास नगर मोहाली- मोहाली- मनन थरेजा और जयवीर सिंह संधू
4)    चंडीगढ़- भवन विद्यालय चंडीगढ़- चंडीगढ़- जिया ताकेजा और यथार्थ रत्ती
5)    उत्तराखंड - डीपीएस रानीपुर – हरिद्वार - सुहाना वर्मा और आनंद झा
6)    हरियाणा- डीएवी मल्टीपर्पज पब्लिक स्कूल- सोनीपत- लक्षय सुरा और आदित्य मलिक
7)    दिल्ली - दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम- सेंट्रल दिल्ली - वेदांत सिंह और अपर्णा कनोदिया
8)    उत्तर प्रदेश - सनबीम स्कूल लहरतारा - वाराणसी - शाश्वत मिश्रा और आयुष्मान दुबे
9)    बिहार - जय प्रताप सिंह पब्लिक स्कूल - सहरसा - मोहित रंजन और आशीष रंजन
10)   सिक्किम - डॉन बॉस्को स्कूल - पश्चिम सिक्किम - जिज्ञासा गिरी और सृष्टि मुखिया पिर्थावर
 
11)    अरुणाचल प्रदेश - केंद्रीय विद्यालय, तेंगावैली - पश्चिम कामेंग - कुसल कुमार और सोनार सोनम वांगे
12)   नगालैंड - केवी लुमामी नु - जुन्हेबोटो - तनुभव भगोवती और वालुनिबा लोंगचर
13)   मणिपुर- मोइरंगपुरेल हाई स्कूल- इम्फाल पूर्व- नाओरेम डायना चानू और नाओरेम डायसी चानू
14)   मिजोरम - सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी हाई स्कूल, ममित – ममित -जस्टिन लालवेनपुइया और लालनुनपुइया
15)   त्रिपुरा - शिशु बिहार एचएस स्कूल - पश्चिम त्रिपुरा - सास्वत भट्टाचार्य और उत्सब दास
16)   मेघालय - केन्द्रीय विद्यालय, तुरा - पश्चिम गारो हिल्स - प्रभजोत कौर और सादिक चौधरी
17)   असम -तेजपुर विज्ञान अकादमी - सोनितपुर - प्रगन - प्रतिम शर्मा और मनाली रॉय
18)   पश्चिम बंगाल - दिल्ली पब्लिक स्कूल, रूबी पार्क - कोलकाता - श्रीजन बोस और पुषन भट्टाचार्य
19)   झारखंड - दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची - रांची - शाकेब अरसलान और वैष्णव गरोडिया
20)   ओडिशा - डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी - दीपशिखा कनिहा -अंगुल - कनिष्क और व्हीप कुमार बेहरा
21)   छत्तीसगढ़ - कृष्णा पब्लिक स्कूल, कमल विहार, रायपुर- रायपुर- मनन सेतिया और ईशांत तलरेजा
22)   मध्य प्रदेश - चोइथराम स्कूल, नॉर्थ कैंपस –इंदौर - तिष्य अग्रवाल और आदित्य जोशी
23)   गुजरात - एस बी आर माहेश्वरी विद्यापीठ - सूरत - प्रतीक सिंह और सार्थक माहेश्वरी
24)   महाराष्ट्र – पी जी गरोडिया स्कूल (आईसीएसई) - मुंबई सिटी - तनय गौतम सेठ और आकाश विश्वनाथ
25)   आंध्र प्रदेश – एमजेपीएपीबीसीडब्ल्यूआर स्कूल – चित्तूर - बी गुरु प्रसाद और ए मणि
26)   गोवा - नेवी चिल्ड्रेन स्कूल - दक्षिण गोवा - ज़ियान चरणिया और तुहाश्री अनिल रावल
27)   लक्षद्वीप – डॉ केकेएमकेजीएसएसएस कल्पेनी - लक्षद्वीप - राणा जबिन के पी और शनिब जलील सीएन
28)   तमिलनाडु - देवी अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल -तिरुवल्लूर -एच नवीद अहमद और वरुण आनंद अयंगर
29)   पुडुचेरी - अमलोरपवम लॉर्ड्स अकादमी- पुडुचेरी - अजिश प्रियन के और नवीना प्रियन एस
30)   अंडमान निकोबार - नेवी चिल्ड्रेन स्कूल - दक्षिण अंडमान - काज़ी रयान हुसैन और अयनुल हयात
31)   तेलंगाना - जुबली हिल्स पब्लिक स्कूल - हैदराबाद - विनायक भारद्वाज और मोहक डुगर
32)   लद्दाख - गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, अक्कमल - करगिल - नरगिस खातून और ज़हीर अबास
33)   राजस्थान - सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल - उदयपुर - नलिन बंसल और हुनर ​​पांड्या
34)   दादरा नगर हवेली, दमन और दीव- आलोक पब्लिक स्कूल - दादरा नगर हवेली - मोहित नीलेश पाटिल और दिव्यांश शर्मा
35)   कर्नाटक - केन्द्रीय विद्यालय -बीआरबीएनएमपीएल मैसूरु – मैसूर - नम्रता संजीव गुंजिकर और यंद्रापु इंदु हसिनी
36)   केरल - गवर्नमेंट मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, कालीकट विश्वविद्यालय - मलप्पुरम - श्रीनंद सुधीश और नवनीत कृष्णन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ