पुणे, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
विभिन्न कारणों से रेलवे स्टेशनों पर अकेले पहुंचने वाले भटके हुए बच्चे अक्सर घबराए, विचलित होते हैं तथा उन्हें उचित मार्गदर्शन, परामर्श की आवश्यकता होती है। घरेलू या आर्थिक कारणों से शहरों का आकर्षण, पैसे के प्रलोभन तथा अन्य कारणों से मानसिक रूप से परेशान होकर बच्चे घरों से पलायन करते हैं साथ ही अपराधिक तत्वों द्वारा बाल तस्करी यौन, व्यावसायिक उद्देश्य के लिए अपहरण के बाद उनका परिवहन रेलवे से भी होने की सम्भावना बनी रहती है। ऐसे बच्चों को बचाने के बाद, उनके साथ आत्मीयता से पेश आकर प्राथमिक रूप से उनके पलायन के कारणों की वस्तुस्थिति जानने के बाद भोजन, यदि जरुरत हो तो चिकित्सा सहायता के साथ-साथ उन्हें परामर्श उपलब्ध कराना भी आवश्यक होता है।
इसी जरूरत को देखते हुए रेलवे और होप फॉर द चिल्ड्रेन फाउंडेशन की ओर से पुणे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 के मुख्य द्वार के नजदीक ऐसे बच्चों की काउंसलिंग हेतु मध्य रेल पर पहला चाइल्ड फ्रेंडली रूम (बाल स्नेही कक्ष) शुरू किया गया है, जिसमें बच्चों के मनोरंजन के लिए खिलौने, पेंटिंग, ड्राइंग की सुविधा तथा किताबें, काउंसलिंग, सपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। काउंसलिंग के पश्चात चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से प्राप्त निर्देशों के अनुसार बच्चों को उचित देखभाल एवं परिवार से मिलाने आदि के लिए उचित संस्था को सौंप दिया जाता है। इस बाल स्नेही कक्ष की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा की प्रमुख उपस्थिति में की गई है।

इस अवसर पर श्रीमती शर्मा ने होप फॉर द चिल्ड्रेन फाउंडेशन की इस पहल एवं निष्काम सेवा की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा किया जा रहा कार्य बच्चों का जीवन बचाकर उन्हें सही रास्ते पर लाने में अवश्य ही मददगार साबित होगा। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों के अलावा वेंडर्स, कुली आदि से ऐसे समय पर संवेदनशील, सामाजिक दायित्व के प्रति जागरूक होकर डरे, भटके बच्चों की मदद करने में योगदान देने पर बल दिया, साथ ही इस विषय पर रेल प्रशासन की ओर से यथासंभव मदद का भरोसा दिलाया।
ऐसे बच्चों की मदद के लिए रेलवे स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में बल के विशेष दस्ते को जैकेट उपलब्ध कराई गई जिसे पहनने पर जवानों को अलग से पहचाना जा सकता है, जिससे स्टेशन परिसर में किसी दुविधा में फंसे बच्चे जवानों से मदद ले सकते हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री उदयसिंह पवार, स्टेशन डायरेक्टर सुरेशचंद्र जैन, सहित कई अधिकारी, कर्मचारी तथा फाउंडेशन की संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिस कैरोलीन वाल्टर, श्रीमती रूपा कपूर एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के शकील शेख ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ