मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सेना ने पुणे में आयोजित किया ‘फन रन’

पुणे, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
स्वतंत्रता के 75 गौरवशाली वर्षों को मनाने और शारीरिक फिटनेस और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मिल्खा सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (एमएसएससी) में सेना के जवानों की पत्नियों के लिए 26 अप्रैल 2022 को मुख्यालय दक्षिणी कमान द्वारा ‘फन रन’ का आयोजन किया गया था।
आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए भारतीय सेना की दक्षिणी कमान सक्रिय रूप से कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी भावना से मिल्खा सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्वयंसेवी दौड़ ‘फन रन’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सेना के जवानों की पत्नियों में उत्साहजनक प्रतिक्रिया देखी गई। सभी आयु समूहों में भागीदारी इस आधुनिक व्यस्त दुनिया में स्वास्थ्य और फिटनेस के बारे में महिलाओं के बीच जागरूकता का प्रमाण थी।
सेना पत्नी कल्याण संघ (आवा) की क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनीता नैन ने इस दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रीमती नैन और अन्य वरिष्ठ महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक दौड़ में भाग लिया। श्रीमती अन्नू कुमारी दौड़ में प्रथम रहीं और उन्हें इस आयोजन के लिए ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
यह जानकारी पुणे रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ