मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे-दौंड मेमू सेवा का बारामती तक विस्तार तथा पुणे-कोल्हापुर एक्सप्रेस की सेवाएं पूर्ववत

पुणे, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे-दौंड के बीच चलनेवाली मेमू संख्या 01531 को बारामती तक तथा बारामती-दौंड के बीच चलनेवाली मेमू संख्या 01528 को 11 अप्रैल से पुणे तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है। मेमू संख्या 01531 पुणे प्रस्थान 18.45, दौंड 20.25 तथा बारामती आगमन 21.50. मेमू संख्या 01528 बारामती प्रस्थान 16.50, दौंड 18.15 तथा पुणे आगमन 19.53. 
इसी के साथ गाड़ी संख्या 11425/ 11426 पुणे-कोल्हापुर- पुणे एक्सप्रेस की सेवाएं 15 अप्रैल से पूर्ववत होंगी। गाड़ी संख्या 11425 पुणे प्रस्थान10.50, कोल्हापुर आगमन 19.30. गाड़ी संख्या 11426  कोल्हापुर प्रस्थान 05.30, पुणे आगमन 13.35।
यात्री कृपया नोट कर लें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ