मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अखिल भारतीय रेलवे रायफल शूटिंग चैंपियनशिप का पुणे में शुभारंभ

पुणे, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा तथा पुणे रेल मंडल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से पुणे के बालेवाडी शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 1 से 4 अप्रैल तक आयोजित की जा रही 55 वीं अखिल भारतीय रेलवे रायफल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा द्वारा किया गया। इस चैंपियनशिप में सभी क्षेत्रीय रेलों और विभिन्न उत्पादन यूनिटों की 15 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें 75 से ज्यादा ओलिंपिक, कॉमनवेल्थ सहित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में खेल चुके खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता पुणे में 6वीं बार आयोजित की जा रही है। मध्य रेलवे की और से 14 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिसमें पुणे रेल मंडल के 6 खिलाड़ी शामिल हैं।
इस उद्घाटन कार्यक्रम में मध्य रेल स्पोर्ट्स संगठन के महासचिव श्री ध्रुबज्योति सेनगुप्ता, पुणे रेल मंडल स्पोर्ट्स सचिव तथा वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक विनोदकुमार मीणा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राहुल पाटिल, सहायक स्पोर्ट्स सचिव जितेंद्र सिंह, राहुल गर्ग सहित मुख्यालय एवं पुणे मंडल के कई अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ