मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

चिकित्सा सहायता सामग्री का श्रीलंका पोतान्तरण- मिशन सागर IX

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix(2)(1)4BSF.jpeg
    मौजूदा संकट के दौरान श्रीलंका को महत्वपूर्ण चिकित्सा सहायता प्रदान करने के व्यापक उद्देश्य से आईएनएस घड़ियाल मिशन सागर IX के अंतर्गत दिनांक 29 अप्रैल 2022 को कोलंबो पहुंचा और 107 प्रकार की 760 किलोग्राम से अधिक महत्वपूर्ण जीवन रक्षक दवाएं वितरित कीं। यह शिपमेंट श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्रीमाननीय चन्ना जयसुमना द्वारा प्राप्त किया गया और इसकी आपूर्ति पेराडेनिया अस्पताल के विश्वविद्यालय को की जाएगी।
    भारत सरकार के सागर दृष्टिकोण- सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फ़ॉर ऑल इन द रीजन- के अनुरूप भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में मित्रवत समुद्री देशों की सहायता के लिए 'मिशन सागरनाम से अनेक तैनाती करती है। मई 2020 से भारतीय नौसेना ने ऐसे आठ मिशनों को सफलतापूर्वक पूरा किया हैजिसमें 18 मित्र देशों में दस जहाजों की तैनाती की गई है। हमारे पड़ोसियों को अधिक मात्रा में मानवीय सहायता देने के दृढ़ इरादे से भारतीय नौसेना के जहाजों तथा तटवर्ती संगठनों के कर्मियों ने विदेशों में अपने मित्रों को सहायता प्रदान करने के लिए करीब दस लाख मानव-घंटे खर्च किए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix(3)(2)ZE23.jpeg

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ