मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

इस वर्ष अप्रैल में सकल जीएसटी संग्रह रिकॉर्ड 1 लाख 68 हजार करोड़ रुपये रहा

    अप्रैल, 2022 में वस्‍तु और सेवा कर-जीएसटी राजस्व संग्रह लगभग एक लाख 68 हजार करोड़ रुपये के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गया है। अप्रैल में कुल राजस्‍व संग्रह एक लाख 67 हजार 540 करोड़ रुपये था। अप्रैल का जीएसटी संग्रह मार्च, 2022 से 25 हजार करोड़ रुपये अधिक है। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि अप्रैल 2022 के लिए राजस्व पिछले साल के इसी महीने में जीएसटी राजस्व से 20 प्रतिशत अधिक है। मंत्रालय ने कहा कि पहली बार जीएसटी संग्रह एक लाख 50 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ