हॉकी एशिया कप-2022 में भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराकर ज़बरदस्त जीत हासिल की है। इसी के साथ टीम इंडिया ने सुपर-4 में क्वालिफाई कर लिया है। खास बात ये है कि भारत की इस जीत के साथ पाकिस्तान को जबर्दस्त झटका पहुंचा है और वह विश्वकप-2023 तथा एशिया कप से बाहर हो गया है। इस मैच में शुरुआत से ही भारत का दबदबा रहा और पहले क्वार्टर में ही तीन गोल कर दिए। इसके बाद टीम इंडिया ने स्कोर की रफ्तार को बढ़ाया और दूसरे क्वार्टर तक 6-0 की बढ़ बना ली। तीसरे क्वार्टर में भारत का शानदान प्रदर्शन जारी रहा और चार गोल करके 10-0 की लीड ले ली। अंतिम क्वार्टर में भारत पूरी तरह से इंडोनेशिया पर हावी हो गया और छह गोल करके उसे 16-0 रौंद दिया।
भारत के लिए दिपसान टिर्की ने पांच और सुदेव बेलिमागा ने तीन गोल दागे। अनुभवी एसवी सुनील, पवन राजभर तथा कार्ति सेलवम ने दो-दो गोल किए जबकि उत्तम सिंह और नीलम संजीप सेस ने एक-एक गोल किया। इस मैच का असर 2023 में होने वाले हॉकी वर्ल्डकप पर भी पड़ा है। भारत की इस बड़ी जीत से उसने विश्वकप के लिए क्वालिफाई कर लिया है और पाकिस्तान बाहर हो गया है। भारत के अलावा जापान, कोरिया और मलेशिया भी वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं।

0 टिप्पणियाँ