मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय भारतीय सिनेमा संग्रहालय द्वारा 4 मई तक "रे फिल्म महोत्सव" का आयोजन

     सुविख्यात फिल्म निर्माता सत्यजीत रे की आज 101 वीं जयंती है। उनका जन्म दो मई 1921 को हुआ था। श्री सत्यजीत रे को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माताओं में से एक माना जाता है। उन्होंने पाथेर पंचालीचारूलता और देवी जैसी उत्कृष्ट फिल्मों का निर्माण किया। सत्य जीत रे का निधन 23 अप्रैल 1992 को 70 वर्ष की आयु में हुआ।
     सूचना और प्रसारण मंत्रालय दिग्गज फिल्म निर्माता सत्यजीत रे की जन्म शताब्दी पूरी होने पर श्रद्धांजलि स्वरूप विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ कर रहा है। मुंबई का राष्ट्रीय भारतीय सिनेमा संग्रहालय आज से चार मई तक रे फिल्म महोत्सव का आयोजन कर रहा है। यह महोत्सव राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम, फिल्म प्रभाग, राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अभिलेखागार और दूरदर्शन तथा पश्चिम बंगाल के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ