मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

एक जून को डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस का 92 वां जन्मदिन पुणे रेलवे स्टेशन पर मनाया जाएगा : रेलवे प्रवासी ग्रुप की अध्यक्ष हर्षा शाह द्वारा जानकारी

पुणे, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
एक जून को पुणे-मुंबई-पुणे डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस का 92 वां जन्मदिन पुणे रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर केक काटकर मनाया जाएगा। यह जानकारी रेलवे प्रवासी ग्रुप की अध्यक्ष हर्षा शाह ने दी है।
ग्रेट इंडिया पैनासुलर रेलवे (जीआईटीआर) ने 1 जून 1930 को पुणे-मुंबई-पुणे मार्ग पर इलेक्ट्रिक, हाईस्पीड, कंपर्ट, लक्जरी, डीलक्स सुविधाओं से परिपूर्ण ‘डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस’ ट्रेन शुरू की, जो अब मध्य रेलवे के अंतर्गत शुरू है। यह दुनिया की एकमात्र ट्रेन है जिसका जन्मदिन मनाया जाता  है। रेलवे रेल्वे प्रवासी ग्रुप की अध्यक्ष हर्षा शाह पिछले 67 सालों से डेक्कन क्वीन का जन्मदिन मनाती आ रही हैं। इस वर्ष भी डेक्कन क्वीन का जन्मदिन 1 जून 2022 को सुबह 6.30 बजे पुणे रेलवे स्टेशन पर मनाया जाएगा। इस बार स्टेशन मास्टर कार्यालय के पास केक काटा जाएगा। इसके बाद इंजन की पूजा कर चालक का अभिनंदन किया जाएगा। उसके बाद हरी झंडी दिखा कर डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया जाएगा।
कार्यक्रम में विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोर्हे उपस्थित रहेंगी। हिंदी और तमिल सिनेमा की अभिनेत्री, मिस इंडिया फेम नेहा हिंगे के शुभ हाथों के
 काटा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ