राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ईद-उल-फित्र की बधाई दी है। राष्ट्रपति ने कहा कि रमदान के पवित्र माह के दौरान लोग रोजा रखते हैं और विशेष नमाज़ अदा करते हैं। रमदान के महीने के समापन के रूप में ईद मनाई जाती है। राष्ट्रपति ने कहा कि इस अवसर पर गरीबों में भोजन और अनाज के वितरण को विशेष महत्व दिया जाता है। श्री कोविंद ने कहा कि यह पर्व लोगों को भाई-चारे से रहने तथा शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए प्रयास करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से मानवता की सेवा के लिए पुनः समर्पित होने और गरीबों तथा जरूरतमंदों के जीवन में सुधार के लिए कार्य करने का आग्रह किया।
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति पर ईद-उल-फितर पर्व ईश्वर के प्रति सच्ची भक्ति और कृतज्ञता का उत्सव है। श्री नायडू ने आशा व्यक्त की कि यह पर्व दोस्ती, भाईचारे, प्रेम, उदारता और आपसी सम्मान की भावना को मजबूत करेगा और लोगों को एक-दूसरे के करीब लाएगा। उन्होंने कामना की कि ईद-उल-फितर से जुड़े पवित्र और महान आदर्श लोगों के जीवन को शांति, सद्भाव और खुशी से समृद्ध करें।

0 टिप्पणियाँ