केशव नगर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेणुका माता मंदिर रोड केशव नगर, छत्रपति शिवाजी महाराज चौक के नजदीक मारुति मंदिर के पास पानी की पाइप लाइन लीक हो जाने के कारण पीने का पानी काफी रफ्तार से बह रहा है। कुछ महीनों पहले भी यहां पाइप लाइन लीक हुई थी और पानी व्यर्थ बह रहा था। ऐसा लग रहा है कि पहले की पाइप लाइन पुन: लीक हो गई है, उसे दुरुस्त करने की जरूरत है।
कहते हैं कि जल ही जीवन है, इसे बचाने की जरूरत है। केशवनगर में जब से महानगर पालिका का आगमन हुआ है तब से कहीं न कही ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। महानगर पालिका को इन मुद्दों को ध्यान में रखकर कुछ ठोस कदम उठाने चाहिए, जिससे ऐसी घटनाएं न हों। पानी के लिए लोग कितनी हलचल करते हैं, जिन्हें पानी नहीं मिलता, उस व्यक्ति से पूछिए कि उस पर क्या गुजरती है। पानी की आवश्यकता बहुत होती, हर कदम पर पानी की जरूरत है, पानी को बचाया जाए, बहते हुए पानी को रोका जाए, जो पानी रोड पर बह रहा वो किसी के काम आ सके, महानगरपालिका इस पर ध्यान दे।

0 टिप्पणियाँ