नवनियुक्त संभाजी ब्रिगेड पुणे जिला महिला आघाडी की अध्यक्ष सुरेखा जुजगर को नियुक्तिपत्र प्रदान करते हुए पुणे विभागीय निरीक्षक किरणराज घाडगे, साथ में अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
संभाजी ब्रिगेड पुणे जिला महिला आघाडी अध्यक्ष पद पर सुरेखा जुजगर को चुना गया है। पुणे विभागीय निरीक्षक किरणराज घाडगे के शुभहाथों उन्हें नियुक्तिपत्र प्रदान किया गया है। इस अवसर पर यहां वैचारिक कार्यकर्ता फारुख शेख, विजय मोरे, शिवाजी मुलाटे व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। संभाजी ब्रिगेड में महिलाओं का अहम योगदान होगा
महिलाओं को 50% समान आरक्षण है। महिलाएं राजतंत्र स्थापित करने में समान रूप से सक्षम हैं, इसे जिजाऊ, येसू बाई, तारारानीजी और ऐसी कई महिलाएं इतिहास और हकीकत में उतर चुकी हैं। कैसे आज के राजनेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं? लोगों को जागृत करने के बजाए समय बर्बाद करने की राजनीति करनेवाले राजनेताओं में मत फंसो? समय-समय पर धर्म प्रांत को लेकर विवाद क्यों हो रहे हैं? ऐसी गंदी राजनीति लोगों को न्याय नहीं दे सकती है ना ही देश तरक्की कर सकता है। ऐसी कई बातों पर संक्षिप्त रूप में चर्चा हुई। यह जानकारी नवनियुक्त संभाजी ब्रिगेड पुणे जिला महिला आघाडी की अध्यक्षा सुरेखा जुजगर ने दी है।

0 टिप्पणियाँ