मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

दलवी अस्पताल में महिलाओं के लिए आपातकालीन प्रसूति शल्य चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएं : मुकुंद किर्दत

आम आदमी पार्टी पुणे शहर के अध्यक्ष मुकुंद किर्दत के नेतृत्व में दलवी अस्पताल में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में सुधार किया जाना चाहिए व अस्पताल में असुविधाओं के खिलाफ आवाज उठाते हुए आंदोलन किया गया।

हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

दलवी अस्पताल में महिलाओं के लिए आपातकालीन प्रसूति शल्य चिकित्सा सुविधाएं, पर्याप्त स्टाफ और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएं। यह मांग आम आदमी पार्टी पुणे शहर के अध्यक्ष मुकुंद किर्दत ने की है।
आम आदमी पार्टी पुणे शहर की ओर से दलवी अस्पताल में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में सुधार किया जाना चाहिए व अस्पताल में असुविधाओं के खिलाफ आवाज उठाते हुए आंदोलन किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां डॉ. संजीव जाधव, काजल दातखिले, वैशाली डोंगरे, विकास चव्हाण, दिनेश चौधरी,सतीश यादव, मंगल चौधरी, पार्वती  परदेशी, पूजा चव्हाण, शंकर थोरात, अनिता श्रीराम, सरस्वती जाधव, लिलाबाई दगडे, तेजस डोंगरे, रूपा माने, झुंबर हवाले, राहुल म्हस्के, विनोद दातखिले, आशा डोंगरे, अभिमान विटकर, ईश्वर तुजारे, माधुरी रणसुरे, आकाश मुनियान, बाबा गोलंदाज, ललिता गायकवाड, संतोष पाटोले, तुकाराम शिंदे, अभिमान विटकर, शाहरुख शेख, शालन जोगदंड, आशा गायकवाड, अनुसया शिंदे, अंजना पवार, विकास लोंढे, वैशाली पवार, धर्मेंद्र डोंगरे, संदेश दिवेकर आदि उपस्थित थे। 
मुकुंद किर्दत ने आगे कहा कि जनवाडी, गोखलेनगर, मॉडर्न कालोनी, बोपोडी , इंदिरा वसाहत, खैरवाडी, पाटिल इस्टेट परिसर का भाभा हॉस्पिटल अब तक पूर्ण नहीं हुआ है, जिसके कारण एकमात्र दलवी अस्पताल में प्रसूति सुविधाएं हैं, परंतु आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए महिला को तुरंत दूसरा अस्पताल ढूंढना पड़ता है। महिलाएं ससून जाने के लिए अनिच्छुक हैं वे वहां जाने के लिए कतराती हैं। कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती की गारंटी नहीं, इसलिए उन्हें निजी अस्पताल में जाना पड़ता है। इतने बड़े क्षेत्र के परिसर में दलवी अस्पताल में  आपातकालीन सुविधाओं को शुरू करने की मांग महिलाएं कर रही हैं। साथ ही दलवी अस्पताल में अक्सर न तो मुख्य डॉक्टर होता है और न ही नर्स ! जिसके कारण रिश्तेदारों के साथ लगातार विवाद होता रहता है। ‘आप’ के शंकर थोरात ने आरटीआई के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दलवी अस्पताल में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक स्टाफ उपलब्ध नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक जहां 7 डॉक्टरों की जरूरत है, वहां 4 डॉक्टर ही हैं और 7 नर्सों की जरूरत है। बाह्य रोगी विभाग में कोई अटेंडेंट नहीं है। कई उपकरणों की मांग भी लंबित है। आम आदमी पार्टी ने इन सभी मांगों और महिलाओं के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए आंदोलन किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता तुकाराम शिंदे द्वारा यह जानकारी दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ