पुणे, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
सोलापुर मंडल के दौंड स्टेशन यार्ड में सबवे (रोड अंडर ब्रिज) कार्यों के लिए ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक के कारण 13 से 29 मई तक की अवधि में रद्द की गई गाड़ियों के परिचालन में आंशिक बदलाव किया गया है।
1. निर्णयानुसार ब्लॉक की अवधि में रद्द की गई गाड़ी संख्या 11027/11028 दादर-पंढरपुर-दादर एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित समय पर पूर्ववत रूप से चलेंगी।
2. ब्लाक की अवधि में गाड़ी संख्या 11410 निजामाबाद-पुणे डेमू दौंड की जगह दौंड कार्ड लाइन से चलेंगी।
3. दिनांक 14, 21 तथा 28 मई को ग्वालियर से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 22194 ग्वालियर-दौंड एक्सप्रेस की यात्रा पुणे स्टेशन पर समाप्त होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22193 दौंड - ग्वालियर एक्सप्रेस दिनांक 15, 22 तथा 29 मई को पुणे स्टेशन से रवाना की जाएगी अर्थात यह गाड़ी दौंड- पुणे-दौंड के बीच रद्द रहेगी।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।
सोलापुर मंडल के दौंड स्टेशन यार्ड में सबवे (रोड अंडर ब्रिज) कार्यों के लिए ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक के कारण 13 से 29 मई तक की अवधि में रद्द की गई गाड़ियों के परिचालन में आंशिक बदलाव किया गया है।
1. निर्णयानुसार ब्लॉक की अवधि में रद्द की गई गाड़ी संख्या 11027/11028 दादर-पंढरपुर-दादर एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित समय पर पूर्ववत रूप से चलेंगी।
2. ब्लाक की अवधि में गाड़ी संख्या 11410 निजामाबाद-पुणे डेमू दौंड की जगह दौंड कार्ड लाइन से चलेंगी।
3. दिनांक 14, 21 तथा 28 मई को ग्वालियर से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 22194 ग्वालियर-दौंड एक्सप्रेस की यात्रा पुणे स्टेशन पर समाप्त होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22193 दौंड - ग्वालियर एक्सप्रेस दिनांक 15, 22 तथा 29 मई को पुणे स्टेशन से रवाना की जाएगी अर्थात यह गाड़ी दौंड- पुणे-दौंड के बीच रद्द रहेगी।
पुणे- दौंड सेक्शन में सब-वे निर्माण का कार्य प्रगति पर
पुणे-दौंड स्टेशन के दरम्यान सबवे सं. 12, 13, 14, 15, 17 निर्माण का कार्य चल रहा है जिसे पूर्ण होने में कुछ समय लगेगा। निर्माण कार्य पूर्ण होने तक यहां से सड़क यातायात बंद रहेगा और सड़क उपयोगकर्ता विकल्प के रूप में यातायात के लिए सबवे सं. 12 के लिए रेलवे किमी 246/9 -247/0 पर स्थित गेट संख्या 12, सबवे सं. 13 के लिए रेलवे किमी 246/9 -247/0 पर स्थित गेट संख्या 12 एवं रेलवे किमी 250/7-8 पर स्थित गेट संख्या 14, सबवे सं. 14 के लिए रेलवे किमी 252/2-3 पर स्थित गेट संख्या 14, सबवे 15 के लिए रेलवे किमी 255/0-1 पर स्थित गेट संख्या 16 तथा सबवे सं.17 के लिए दौंड सबवे का का उपयोग करें।यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ