मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मध्य रेल के विस्टाडोम कोचों को मिल रहा है जबर्दस्त प्रतिसाद

01 अक्टूबर 2021 से 23 मई 2022 तक विस्टाडोम कोचों में लगभग 50 हजार यात्रियों ने किया सफर
मुंबई, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल के विस्टाडोम कोचों को यात्रियों से जबरदस्त प्रतिसाद मिला है। चाहे वह मुंबई-गोवा मार्ग की घाटियों, नदियों या प्राकर्तिक सौंदर्य के दृश्य हों या मुंबई-पुणे मार्ग के साथ पश्चिमी घाट के शानदार दृश्य हों, कांच के शीर्ष और चौड़ी खिड़की के शीशे वाले ये कोच हिट साबित हुए हैं।
मध्य रेल ने अक्टूबर -2021 से 23 मई 2022 तक 6.44 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज करते हुए 49,896 यात्रियों ने सफर किया है। सीएसएमटी-मडगांव-सीएसएमटी जनशताब्दी एक्सप्रेस 100% से अधिक ऑक्यूपेंसी के साथ सबसे आगे है, यानि 18,693 यात्रियों ने सफर किया और 3.70 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया है। सीएसएमटी-पुणे-सीएसएमटी डेक्कन क्वीन ने अप दिशा यानि पुणे से मुंबई तक 99% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है, जिसका राजस्व 1.63 करोड़ रुपये और डेक्कन एक्सप्रेस 100%  ऑक्यूपेंसी के साथ यानि 16453 यात्रियों ने सफर किया और 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया है।
विस्टाडोम कोच को पहली बार 2018 में मुंबई-मडगांव जनशताब्दी एक्सप्रेस में शुरू किया गया था। इस कोच की अत्यधिक लोकप्रियता के कारण इन कोचों को मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस में दिनांक 26.6.2021 से शुरू किया गया था। यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए मुंबई-पुणे रूट पर दूसरा विस्टाडोम कोच दिनांक 15.8.2021 से डेक्कन क्वीन में जोड़ा गया।
विशिष्ट विस्टाडोम कोचों में शीशे की छत के अलावा कई असाधारण विशेषताएं हैं जैसे चौड़ी खिड़की के शीशे, एलईडी लाइट, रोटेटेबल सीटें और पुशबैक चेयर, जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली, कई टेलीविजन स्क्रीन, विद्युत संचालित स्वचालित स्लाइडिंग कम्पार्टमेंट दरवाजे, दिव्यांगों के लिए चौड़े साइड स्लाइडिंग दरवाजे, सिरेमिक टाइल फर्श के साथ शौचालय आदि तथा वीविंग गैलरी।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ