मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अमरनाथ श्रद्धालुओं के लिए पवित्र गुफा के दर्शन को सुगम बनाना सरकार की प्राथमिकता : गृह मंत्री अमित शाह

    गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि श्री अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं को बिना किसी समस्‍या के दर्शन कराना सरकार की प्राथमिकता है। श्री शाह ने कल नई दिल्‍ली में एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक में अमरनाथ यात्रा की तैयारी की समीक्षा की। उन्‍होंने सभी आवश्‍यक सुविधाओं की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था किए जाने का निर्देश दिया। 

    गृह मंत्री ने कहा कि बेहतर सम्‍पर्क और सूचनाओं के प्रसार के लिए यात्रा मार्ग पर मोबाइल टावर की संख्‍या बढाई जानी चाहिए। श्री शाह ने चट्टाने खिसकने की स्थिति में तुरन्‍त मार्ग साफ करने के लिए आवश्‍यक उपकरणों की तैनाती का निर्देश दिया। इसके अलावा, किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्‍त संख्‍या में ऑक्सीजन सिलेंडर, चिकित्‍सा बिस्‍तर, एम्‍बुलेंस और हेलीकॉप्‍टर सुनिश्चित किए जाने का भी निर्देश दिया गया। उन्‍होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी प्रकार की परिवहन सेवाएं बढाई जानी चाहिए।
 
    जम्‍मू-कश्‍मीर के मुख्‍य सचिव ने कहा कि पहली बार सभी अमरनाथ यात्रियों को रेडियो फ्रिक्‍वेंसी आई‍डेंटिफिकेशन दिया जाएगा और उनका पांच लाख रूपये का बीमा किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि आधार शिविर पर बाबा बर्फानी के ऑनलाइन दर्शन, पावन गुफा से सुबह और शाम आरती के सीधे प्रसारण की व्‍यवस्‍था की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ