मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मौसम विभाग ने उत्‍तर केरल के चार जिलों में अत्‍यधिक तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

    मौसम विभाग ने उत्‍तर केरल के चार जिलों-मलाप्‍पुरम, कोझिकोड़, कन्‍नूर और कासरगोड़ में अत्‍यधिक तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लक्षद्वीप को छोड़कर, केरल के अन्‍य सभी जिलों के लिए तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त करते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि केरल तट और लक्षद्वीप के निकट चालीस या पचास किलोमीटर प्रतिघंटे से साठ किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलने की सम्‍भावना हैं। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ