मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर आतंकवाद विरोधी दिवस का किया गया आयोजन

पुणे, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर आतंकवाद विरोधी दिवस का आयोजन किया गया। मंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शान्ति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की तथा सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेशकुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. तुशाबा शिंदे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सूत्र संचालन मंडल कार्मिक अधिकारी जे. पी. सिंह ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ