मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कवयित्री प्रज्ञा घोडके का ‘स्वप्न बिलोरी’ काव्य संग्रह विमोचित

चिंचवड, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
वरिष्ठ साहित्यिक नंदकुमार मुरडे की अध्यक्षता में प्रा. तुकाराम दादा पाटिल के शुभ हाथों कवयित्री प्रज्ञा घोडके के ‘स्वप्न बिलोरी’ पांचवें काव्य संग्रह का विमोचन हाल ही में किया गया। इस अवसर पर कवि बाबू डिसोजा व नर्मदा परिक्रमा करने वाले रवि जोशी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
नवयुग संस्था के संस्थापक राज अहेराव, अध्यक्ष राजेंद्र घावटे ने प्रास्ताविक किया। कार्यकारिणी की सदस्य रजनी अहेरराव, उज्ज्वला केलकर, वर्षा बाल गोपाल ने अपनी सुरीली आवाज में कविताएं प्रस्तुत कर विमोचन कार्यक्रम की उत्सुकता बढ़ाई।
सर्वश्री कैलाश भैरट, प्रदीप गांधलीकर, नंदकुमार गुमास्ते ने अतिथियों का परिचय दिया। कवयित्री प्रज्ञा घोडके ने मायके को याद किया।
यहां पर पिंपरी चिंचवड़ की साहित्यिका माधुरी डिसोजा, वंदना इन्नानी, सुप्रिया लिमये, कांचन नेवे, योगिता कोठेकर, जयश्री गुमास्ते व रिश्तेदार एवं पड़ोसी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन माधुरी ओक और संयोजन दत्तात्रय घोडके, ऐश्यर्या घोडके द्वारा   किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ