मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सुप्रसिद्ध संतूर वादक और संगीतकार पंडित शिवकुमार शर्मा का मुम्बई में निधन

    जाने माने संतूर वादक और सुप्रसिद्ध संगीतकार पंडित शिवकुमार शर्मा का आज सुबह मुम्बई में दिल का दौरा पडने से निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे और पिछले छह महीने से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। 13 जनवरी 1938 में जन्मे पंडित शिवकुमार ने पांच वर्ष की आयु में तबला बजाना और 13 वर्ष की आयु में संतूर वादन शुरू कर दिया था।

     पंडित शिव कुमार शर्मा को वर्ष 1986 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 1991 में पद्मश्री और 2001 में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने जानेमाने बांसुरी वादक हरीप्रसाद चौरसिया के साथ मिलकर 'सिलसिला', 'लम्हे' और 'चांदनी' जैसी फिल्मों में संगीत दिया था। 
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रसिद्ध संगीतकार पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि उन्‍होंने संतूर को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाया और उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करता रहेगा। पंडित शिवकुमार के साथ हुई उनकी बातचीत को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका निधन संगीत जगत के लिए बहुत बडी क्षति है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ