मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

समय की मांग है कि देश के किसी भी हिस्से में किसी भी आघात पीड़ित की देखभाल के लिए प्रौद्योगिकी द्वारा सक्षम एक विश्वस्तरीय, कुशल, पेशेवर और एकीकृत प्रणाली का भारत में निर्माण किय़ा जाए : डॉ. भारती प्रवीण पवार

डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिक्स के लिए नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट (एनईएलएस) पाठ्यक्रमों का शुभारंभ

     केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिक्स के लिए नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट (एनईएलएस) पाठ्यक्रमों का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण मॉड्यूल के अलावा,  इस कार्यक्रम में एनईएलएस पाठ्यक्रम को लागू करने के लिए सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे का विकास और अस्पतालों और एम्बुलेंस सेवाओं के आपातकालीन विभागों में काम करने वाले डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिक्स को प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षकों का एक संवर्ग बनाना भी शामिल है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002FYS4.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003R663.jpg

    केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि अब तक देश में स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों को विदेशी मॉड्यूल और सशुल्क पाठ्यक्रमों पर निर्भर रहना पड़ता थाजो महंगे होने के साथ-साथ हमारे जनसंख्या परिदृश्य की जरूरतों और प्राथमिकताओं पर विचार किए बिना एक सीमित आपात स्थिति के लिए थे। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री की 'मेक इन इंडियाऔर 'आत्मनिर्भर भारतनीति को साकार करते हुए डॉक्टरोंनर्सों और पैरामेडिक्स के प्रशिक्षण के लिए यह मानकीकृत पाठ्यक्रम भारतीय संदर्भ के अनुकूल देश में ही विकसित आपातकालीन जीवनरक्षक सेवाएं प्रदान करता है।
    डॉ. भारती प्रवीण पवार ने उल्लेख किया कि सरकार कोविड-19 और गैर-कोविड आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के वितरण को निरंतर रूप से सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैजिसका लक्ष्य चिकित्सा आपात स्थितियों के प्रबंधन के लिए तैयारियों की क्षमता को बढ़ाने के मध्यम से दीर्घकालिक बनाना है और मूल्यवान जीवन के नुकसान को कम करना है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमेशा नागरिकों को सस्ती और सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने पर जोर दिया है। यह समय की मांग है कि भारत देश के किसी भी हिस्से में दुर्घटनाआपात स्थिति या आघात से पीड़ित किसी भी व्‍यक्ति की देखभाल के लिए प्रौद्योगिकी द्वारा सक्षम एक विश्व स्तरीयकुशलपेशेवर और एकीकृत प्रणाली का निर्माण करे। 2017 की राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति पर चर्चा करते हुएउन्होंने कहा कि इसमें एक एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली के निर्माण की परिकल्पना की गई हैजो एक समर्पित सार्वभौमिक पहुंच संख्या से जुड़ी हैजिसमें आपातकालीन देखभाललाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस और आघात प्रबंधन केंद्रों का प्रावधान है।
    डॉ. भारती प्रवीण पवार ने कहा कि तकनीकी प्रगति के साथ तालमेल रखने के लिएअस्पतालों के आपातकालीन विभागों में काम करने वाले डॉक्टरोंनर्सों और पैरामेडिक्स को लैस करके मानव संसाधन विकास के लिए समानांतर प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश में सभी प्रकार की चिकित्सा आपात स्थितियों के कारण होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए मानकीकृत जीवन रक्षक कौशल के साथ-साथ अस्पताल पूर्व देखभाल प्रदान करने वाले चिकित्सा सहायकों को भी प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।
    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री  ने राज्यों से अपने मेडिकल कॉलेजों में एनईएलएस कौशल केंद्र स्थापित करने के लिए प्रस्ताव भेजने का अनुरोध किया और सभी कौशल केंद्रों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि प्रशिक्षण न केवल संचालित किए जाएं बल्कि आपातकालीन देखभाल सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए अधिकतम सीमा तक उपयोग में भी लाए जाएं। उन्होंने आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ से नियमित रूप से भाग लेने वाले संस्थानों के साथ वार्तालाप करने और इसे एक सफल पहल बनाने के लिए उनकी गतिविधियों की निगरानी करने का भी अनुरोध किया।
    एनईएलएस गतिविधियों के तहत विशेषज्ञों के परामर्श के बाद और भारतीय संदर्भ के आधार पर डॉक्टरोंनर्सों और पैरामेडिक्स के लिए आपातकालीन लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण मॉड्यूल विकसित करनाकेंद्र/राज्यों के तहत मेडिकल कॉलेजों में कौशल केंद्रों की स्थापना करना और आपातकालीन स्थिति पर कौशल-आधारित प्रशिक्षण प्रदान करना शामिल है। स्वास्थ्य कर्मियों की सभी श्रेणियों के लिए लाइफ सपोर्टएसएफसी (वित्त वर्ष 2021-26) के तहत स्थापित किए जाने वाले 120 कौशल केंद्र (जिनमें से 90 कौशल केंद्र विकास के विभिन्न चरणों में हैं)। इस पहल से देश में प्रशिक्षित डॉक्टरोंनर्सों और पैरामेडिक्स के एक पूल का निर्माण होगाजिसमें मानक आपातकालीन लाइफ सपोर्ट प्रदान करने और चिकित्सा आपात स्थिति के कारण होने वाली मृत्यु दर को कम करने के कौशल शामिल होंगे। यह आपातकालीन नैदानिक ​​देखभाल प्रदान करने में समग्र आपदा तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमता में योगदान देगा। एनईएलएस के व्यापक पाठ्यक्रम में चिकित्सा आपात स्थितिसर्जिकल आपात स्थितिहृदय संबंधी आपात स्थितिकोविड-19 के लिए वेंटिलेटर प्रबंधन प्रोटोकॉल सहित श्वसन संबंधी आपात स्थिति और अन्य बीमारीआघात से संबंधित आपात स्थितिप्रसूति संबंधी आपात स्थितिबाल चिकित्सा आपात स्थितिसांप के काटनेविषाक्तता आदि का प्रबंधन शामिल है।
    बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्री राजेश भूषण,  प्रो. राजेश मल्होत्राजेपीएन ट्रॉमा सेंटर (एम्स)के प्रमुख हड्डी रोग एवं प्रमुख  डॉं. अतुल गोयलडीजीएचएस और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ