मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

डॉ. मिलिंद हिरवे पुणे मंडल के नये वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बने

    डॉ. मिलिंद हिरवे ने पुणे मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पद का कार्यभार संभाल लिया है। डॉ. हिरवे भारतीय रेल यातायात सेवा के 2007 बैच के अधिकारी हैं। उन्होने एमबीबीएस, एमडी शिक्षा प्राप्त की है। उन्हें भारतीय रेल के विभिन्न पदों पर कार्य का गहन अनुभव प्राप्त है। डॉ. हिरवे ने रेल सेवा की शुरुआत पूर्व तट रेलवे से की  जहां वे विशाखापट्टनम पोर्ट में कार्यरत रहे। इसके बाद उन्होंने खुर्दा रोड  तथा सम्बलपुर में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के पदों पर कार्य किया। पुणे आने से पहले डॉ. मिलिंद हिरवे मध्य रेल मुंबई में डिप्टी चीफ कमर्शियल मैनेजर डेटाबेस पद पर कार्यरत थे। उन्हें  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वर्ष 2014 में  रेल मंत्रालय तथा 2019 में महाप्रबंधक पुरस्कार से  पुरस्कृत किया गया । डॉ. हिरवे ने चीन में ट्रेनों की हाई स्पीड टेक्नोलॉजी  संबंधी महत्वपूर्ण प्रशिक्षण भी  प्राप्त किया है।
    यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ