25 वर्षों की उज्ज्वल परंपरा कायम : संचालिका पी. एम. ईरानी मैडम
प्रथम
कु. बोरकर तन्वी गजानन
97.20% अंक
लोणी कालभोर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
लोणी कालभोर स्थित एंजल हाईस्कूल और जूनियर कॉलेज का कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत (100%) रहा है। 25 वर्षों की उज्ज्वल परंपरा कायम रखने की जानकारी ओम एजूकेशन सोसायटी की संचालिका पी.एस. ईरानी मैडम ने दी है।
एंजल हाईस्कूल और जूनियर कॉलेज ग्रामीण क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम का स्कूल है। इस वर्ष विद्यालय के 143 विद्यार्थियों ने 10 वीं की मार्च 2022 की परीक्षा दी थी। विद्यालय के प्रथम क्रमांक कु. बोरकर तन्वी गजानन 97.20% अंक, द्वितीय क्रमांक कु. क्षीरसागर श्रुती दत्तात्रय 95.80% अंक, तृतीय क्रमांक क्रमश: कु. कालभोर आदिती महेंद्र 94.60% अंक व कु. सोनावणे आर्या भानुदास 94.60% अंक, चौथा क्रमांक कु. खानेकर आदेश राजेंद्र 93.40% व पांचवां क्रमांक कु. साबले पूर्वा विनय 93.20% अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए हैं।
विशेष प्राविण्य में 93, प्रथम श्रेणी में 43 और द्वितीय श्रेणी में 7 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
यशस्वी विद्यार्थियों का विशेष अभिनंदन ओम एजूकेशन सोसायटी की संचालिका पी. एस. ईराणी मैडम, एंजल हाईस्कूल की प्राचार्या सौ. कोतवाल शमशाद, एंजल जूनियर कॉलेज के प्राचार्य श्री काले शाम, एंजल हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज के व्यवस्थापक श्री अनंत कुलकर्णी एवं शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी ने किया।

0 टिप्पणियाँ